• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

वेस्ट बंगाल में आतंकियों पर गरजे PM, ‘हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया और हमने..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, यहां मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ, मालदा में जो कुछ हुआ वो यहां की सरकार की निर्ममता का उदाहरण है।

Kiran rautela by Kiran rautela
29 May 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
PM Modi lays foundation stone of City Gas Distribution project for West Bengal districts

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (MWP) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 CNG स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों को संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूच बिहार में सीटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। इससे ना केवल रसोई के लिए सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें- कौन है CRPF जवान मोती राम जाट? दो साल से पाक से पैसे लेकर कर रहा था जासूसी

यह समय पश्चिम बंगाल के लिए बहुत अहम है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के हर नौजवान पर, आप सब पर बहुत बड़ा दायित्व है। आप सबको मिलकर बंगाल का भविष्य तय करना है। आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है। दूसरा संकट माताओं-बहनों की असुरक्षा का है। उन पर हो रहे जघन्य अपराधों का है। तीसरा संकट नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है। बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट घंघोर भ्रष्टाचार का है। यहां के प्रशासन पर लगातार कम होते जन विश्वास का है और पांचवा संकट गरीबों का हक छीनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।

पीएम ने आगे कहा, यहां मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ, मालदा में जो कुछ हुआ वो यहां की सरकार की निर्ममता का उदाहरण है। दंगों में गरीब माताओं-बहनों की जीवन भर की पूंजी राख कर दी गई। तुष्टिकरण के नाम पर गुंडागर्दी को खुली छूट दे दी गई। जब सरकार चलाने वाले एक पार्टी के लोग, विधायक, कॉर्पोरेटर ही लोगों के घरों को चिन्हित करके जलाते हैं और पुलिस तमाशा देखती है तो भयावह स्थिति की कल्पना की जा सकती है। मैं बंगाल की जनता से पूछता हूं। क्या सरकारें ऐसे चलती हैं?

आज जब सिंदूर खेला की इस धरती पर आया हूं तो आतंकवाद को लेकर भारत के नए संकल्प की चर्चा स्वाभाविक है। 22 अप्रैल को पहलगाम में, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जो बर्बरता की उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था उसे मैं भली-भांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का एहसास करा दिया। हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी।

पीएम ने आगे कहा, आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। जब से वे अस्तित्व में आए हैं तब से ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है। 1947 में बटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आंतकी हमला किया। कुछ सालों के बाद उसने यहां पड़ोस में, आज के बांग्लादेश में जो आतंक फैलाया… आतंक और नरसंहार, ये पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी विशेषज्ञता है। जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है तो उसकी हार तय होती है, उसका पराजय निश्चित होता है, उसको मुंह की खानी पड़ती है। यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है लेकिन पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है, भारत पर अब आतंकी हमला हुआ तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Tags: alipurduarmodi alipurduar livemodi speech alipurduarmodi west bengalmodi west bengal liveNarendra Modinarendra modi west bengal newsPM Modipm modi bengal tourpm modi in west bengalpm modi livepm modi rally in west bengalpm modi today west bengalpm modi west bengalpm modi west bengal livepm modi west bengal rallypm modi west bengal speechpm modi west bengal todaypm narendra modi livewest bengalwest bengal bjpwest bengal newsअलीपुरद्वारकूच बिहारकूच बिहार में पीएम मोदीपश्चिम बंगाल में पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Previous Post

Delhi-NCR में आंधी-तूफान के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट!

Next Post

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
Next Post
Court convicted three accused in the murder of Ankita Bhandari of Uttarakhand

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved