• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

बैंकों ने सस्ते किए लोन, किस बैंक ने कितनी घटाई ब्याज दर?

RBI ने 6 जून को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की, जिसके बाद देश के प्रमुख बैंकों ने भी लोन की ब्याज दरों में कमी करना शुरू कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 June 2025
in बिज़नेस
0
बैंकों ने सस्ते किए लोन, किस बैंक ने कितनी घटाई ब्याज दर? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून को एक अहम फैसला लेते हुए रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद यह दर घटकर 5.50% पर आ गई है। केंद्रीय बैंक के इस निर्णय का सीधा लाभ अब आम लोगों को मिलने लगा है। देश के प्रमुख बैंकों ने भी लोन की ब्याज दरों में कमी करना शुरू कर दिया है, जिससे होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य कर्जों पर ईएमआई कम हो जाएगी।

PNB ने घटाई रेपो लिंक्ड दरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने रेपो रेट में कटौती के बाद रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। हालांकि, बैंक ने अपने MCLR और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। PNB की नई ब्याज दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी। इससे बैंक के ग्राहकों को होम लोन सहित अन्य खुदरा ऋणों पर राहत मिलेगी। शेयर बाजार में इस घोषणा के बाद PNB का स्टॉक 1% की बढ़त के साथ 110.15 के स्तर पर बंद हुआ।

बैंक ऑफ इंडिया ने भी किया दरों में संशोधन

बैंक ऑफ इंडिया ने भी रेपो दरों में बदलाव के साथ अपने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट को घटाया है। अब यह दर 8.85% से कम होकर 8.35% हो गई है। यह बदलाव 6 जून से प्रभावी कर दिया गया है। बैंक के इस कदम से नए और पुराने ग्राहकों की ईएमआई में राहत मिलेगी। बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को हल्की तेजी के साथ 124.3 रुपये पर बंद हुआ।

करूर वैश्य बैंक ने घटाए MCLR

करूर वैश्य बैंक ने भी कर्ज लेने वालों को राहत दी है। बैंक ने शुक्रवार को 6 महीने और 12 महीने की MCLR में कटौती का एलान किया। अब 6 महीने की MCLR दर 9.9% से घटकर 9.8% और 1 साल की MCLR दर 10% से घटाकर 9.8% हो गई है। यह फैसला होम लोन और ऑटो लोन जैसे कर्जों पर असर डालेगा।

इंडियन बैंक ने भी सस्ते किए लोन

इंडियन बैंक ने रेपो दर में कटौती के बाद अपनी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) को 8.7% से घटाकर 8.2% कर दिया है। यह नई दरें 9 जून 2025 से प्रभावी होंगी। इससे इंडियन बैंक के ग्राहकों को होम लोन और अन्य खुदरा ऋणों पर लाभ मिलेगा।

बैंकों ने सस्ते किए लोन, किस बैंक ने कितनी घटाई ब्याज दर? - Panchayati Times

क्या है रेपो रेट?

रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को अल्पकालिक कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटती है, तो बैंकों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाता है और वे भी अपने ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन देने लगते हैं। इससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।

यह भी पढ़ें: रैपिडो का नया ट्रैफिक चार्ज सिस्टम बना विवाद का कारण

रेपो रेट में कटौती का असर सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। बैंकों द्वारा लोन की ब्याज दरों में की गई यह कटौती घर खरीदने, वाहन लेने या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए कर्ज लेने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। आने वाले दिनों में अन्य बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।

Tags: PNBRBIपंजाब नेशनल बैंकबैंकब्याज दरभारतीय रिजर्व बैंकरेपो रेटलोन
Previous Post

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल: साथ आएंगे ठाकरे बंधु?

Next Post

आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times
बिज़नेस

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

12 June 2026
बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times
बिज़नेस

सोना-चांदी में बड़ी नरमी: दिल्ली समेत कई शहरों में कीमतें फिसलीं

10 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times
बिज़नेस

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
Next Post
आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस - Panchayati Times

आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved