• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

UP: धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार

धामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार को लेकर ठोस कार्यवाही हुई है। इसक प्रस्ताव एसडीएम धामपुर ने राजस्व विभाग को भेज दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार - Panchayati Times

धामपुर नगर पालिका

Share on FacebookShare on Twitter

धामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाएं अब ठोस कार्यवाही में बदल गई हैं। नगर पालिका बोर्ड की हालिया बैठक में आसपास की 14 राजस्व ग्राम पंचायतों को नगर क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। यह प्रस्ताव तीन दिन पहले एसडीएम धामपुर के माध्यम से राजस्व विभाग को भेज दिया गया है।

पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के कार्यकाल में भी सीमा विस्तार की फाइल शासन को भेजी गई थी, लेकिन वह किसी कारणवश स्वीकृत नहीं हो सकी। अब वर्तमान चेयरमैन चौधरी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में 17 मई को हुई पालिका बोर्ड बैठक में इस मुद्दे पर पुनः गंभीरता से विचार हुआ और प्रस्ताव पारित किया गया।

विस्तार से क्या होगा लाभ?

पालिका प्रशासन के अनुसार, सीमा विस्तार से जहां पालिका की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं गृहकर व जलकर की आय में वृद्धि से राजस्व में भी इजाफा होगा। ईओ रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि पालिका की आमदनी बढ़ने से शहरी विकास कार्यों को और मजबूती दी जा सकेगी। साथ ही सफाई एवं अन्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।

धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार - Panchayati Times
धामपुर नगर पालिका

कौन-कौन सी पंचायतें होंगी शामिल?

राजस्व विभाग को भेजी गई सूची में 14 ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 7 को पूर्ण रूप से और 7 को आंशिक रूप से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है।

पूर्ण रूप से प्रस्तावित पंचायतें

  • दित्तनपुर
  • अलावलपुर
  • धामपुर हुसैनपुर ग्रामीण
  • नंगला गूंगा
  • फतेहउल्लापुर खास
  • रामपुर भोला
  • नबादा देवली

आंशिक रूप से प्रस्तावित पंचायतें

  • अल्हैपुर
  • मानपुर रज्जा
  • चक सहजानी
  • गजुपुरा
  • बमनौली
  • मोहड़ा
  • मौज्जमपुर जैतरा

आगे क्या होगा?  

एसडीएम रितु रानी के अनुसार, “नगर पालिका से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अगले सप्ताह नगर पालिका, राजस्व विभाग और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इसमें क्षेत्रफल, नक्शा, दिशा और गाटा संख्या जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। लेखपालों को तकनीकी परीक्षण और सर्वेक्षण के निर्देश दिए जाएंगे ताकि अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

यह भी पढ़ें: आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस 

धामपुर नगर पालिका के इस विस्तार प्रस्ताव से शहरी सीमा का दायरा बढ़ेगा और साथ ही नगर की आर्थिक स्थिति को भी बल मिलेगा। यदि प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिल जाती है, तो धामपुर के विकास कार्यों में नई गति आने की संभावना है।

Tags: धामपुर नगर पालिका
Previous Post

आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस 

Next Post

राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ 

8 August 2026
Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
Next Post
राजस्थान: गायों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू - Panchayati Times

राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (574)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (303)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,779)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,116)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (189)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ - Panchayati Times

Rajasthan One State One Election: पंचायत-निकाय चुनाव होंगे एक साथ 

8 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved