• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

राजस्थान के ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही राज्य की हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 June 2025
in कृषि समाचार, पंचायत
0
राजस्थान: गायों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब बीमार पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को दूरदराज शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि जल्द ही राज्य की हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से हो चुकी है, जहां सभी पंचायतों में पशु चिकित्सालय खोलने की मंजूरी मिल चुकी है।

पशुपालकों के लिए बड़ी सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से यह समस्या रही है कि बीमार पशुओं को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर शहरों तक ले जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और श्रम – तीनों की भारी खपत होती थी। लेकिन अब इस नई पहल से पशुपालकों को अपने ही गांव में चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे पशुओं को तत्काल उपचार मिलना भी संभव होगा।

पशुपालन: आजीविका का महत्वपूर्ण साधन

राजस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा पशुधन वाला राज्य है। विशेषकर रेगिस्तानी इलाकों में पशुपालन ग्रामीणों की मुख्य आजीविका का साधन है। यही कारण है कि राज्य सरकार अब पशुपालकों को मजबूत आधार देने के लिए बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मंत्री जोराराम कुमावत ने दी सौगात

राज्य के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने पाली जिले के दौरे के दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के रोजड़ा गांव में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पशु चिकित्सा ढांचे को विस्तार दिया जा रहा है।

राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

चिकित्सा संस्थानों को किया जा रहा क्रमोन्नत

सरकार द्वारा प्रदेश के 25 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों को बहु-उद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में बदला गया है। साथ ही 19 अन्य को प्रथम श्रेणी में और 101 पशु चिकित्सा उप केंद्रों को नियमित पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है।

भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज

सुमेरपुर क्षेत्र की जिन ग्राम पंचायतों में भूमि के पट्टे जारी हो चुके हैं, वहां भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। वहीं, जिन पंचायतों में अभी पट्टे जारी नहीं हुए हैं, वहां तेजी से प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार

राजस्थान सरकार का यह कदम न सिर्फ पशुपालकों के लिए राहत भरा है, बल्कि यह पशुधन की सेहत और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। पशु चिकित्सालयों का ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तार ग्रामीण विकास की दिशा में एक ठोस पहल है, जिससे लाखों पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Tags: ग्राम पंचायतपशु चिकित्सालयमंत्री जोराराम कुमावतराजस्थानसुमेरपुर
Previous Post

UP: धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार

Next Post

MP: पंच-सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

जानें राष्‍ट्रीय ग्राम स्‍वराज अभियान के उद्देश्‍य और प्रमुख विशेषताएं - Panchayati Times
पंचायत

जानें राष्‍ट्रीय ग्राम स्‍वराज अभियान के उद्देश्‍य और प्रमुख विशेषताएं

11 March 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी - Panchayati Times
कृषि समाचार

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी 

11 March 2026
टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान - Panchayati Times
कृषि समाचार

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान

10 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

झारखंड को 15वें वित्त आयोग के तहत 275 करोड़ की राशि जारी, पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ

27 February 2026
Next Post
MP: पंच सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल - Panchayati Times

MP: पंच-सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (501)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,561)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में - Panchayati Times

हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved