• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

MP: पंच-सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को टिमरनी में आयोजित सरपंच सम्मेलन के दौरान पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
MP: पंच सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल - Panchayati Times

मंत्री प्रहलाद पटेल

Share on FacebookShare on Twitter

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को टिमरनी में आयोजित सरपंच सम्मेलन के दौरान पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों के अधिकार बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए अधिक धनराशि का आवंटन कर रही है, ताकि गांवों में बुनियादी ढांचा और जनसुविधाएं मजबूत हो सकें।

सरपंचों को ईमानदारी से कार्य करने की सलाह

मंत्री पटेल ने सरपंचों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं हैं, बल्कि गांवों के विकास की धुरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों की खर्च सीमा में भी वृद्धि की है, जिससे अब वे अधिक योजनाएं और कार्य अपने स्तर पर संचालित कर सकते हैं।

जल संरक्षण और पौधारोपण पर दिया विशेष जोर

मंत्री पटेल ने सरपंचों से अधिक से अधिक पौधारोपण कराने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 247 नदियों के उद्गम स्थल हैं, फिर भी कुएं और ट्यूबवेल का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। ऐसे में जलसंरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।

MP: पंच सरपंच पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कराएं: मंत्री प्रहलाद पटेल - Panchayati Times
मंत्री प्रहलाद पटेल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होंगी नई सड़कें और पुल-पुलिया

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए प्रावधानों के तहत अब पुल-पुलिया अधिक ऊंचाई के बनाए जाएंगे, जिससे जलभराव जैसी समस्याएं दूर हों। हरदा जिले में 500 से अधिक आबादी वाली 15 बस्तियों को इस योजना में शामिल किया गया है, जहां नई सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही जिले में 14 नए पुल-पुलियों को भी स्वीकृति दी गई है।

“रेवा आश्रय सामुदायिक भवन” की भी घोषणा

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा पथ की पंचायतों में “रेवा आश्रय सामुदायिक भवन” का निर्माण किया जाएगा, जो नर्मदा भक्तों और ग्रामीणों को सहूलियत प्रदान करेंगे।

सम्मेलन में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री राजा कौशल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

सरपंच सम्मेलन के माध्यम से मंत्री प्रहलाद पटेल ने पंचायतों को न केवल अधिक वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार दिए जाने की बात कही, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण संपर्क के मजबूत नेटवर्क की दिशा में स्थायी विकास की नींव रखने का भी आह्वान किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Tags: टिमरनीमंत्री प्रहलाद पटेलसरपंच सम्मेलन
Previous Post

राजस्थान: अब हर ग्राम पंचायत पर खुलेगा पशु चिकित्सालय

Next Post

कातिल सोनम ने बताई हत्या की वजह, राजा को मेघालय में मारकर यूपी के गाजीपुर में छिपी थी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया - Panchayati Times
राज्यों से

NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया

4 August 2026
Next Post
Sonam Killed Raja Raghuvanshi Live Updates

कातिल सोनम ने बताई हत्या की वजह, राजा को मेघालय में मारकर यूपी के गाजीपुर में छिपी थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (573)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved