Massive fire at Iraq shopping mall: इराक के अल-कूत शहर में एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत का एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में दिखाई दे रहा है, जिससे घना धुआं निकलता नजर आ रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘इस दुखद आग में अब तक लगभग 50 लोग शहीद और घायल हो चुके हैं।’
यह भी पढ़ें- UP: हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, अबतक दर्जनों बच्चों को निकाला गया
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ईरान सरकार के मुताबिक, शुरुआती जांच रिपोर्ट दो दिनों के भीतर जारी की जाएगी।
गवर्नर के हवाले से बताया कि, ‘हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।’









