• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यू: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिला मौका, एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाला गेंदबाज

हरियाणा के अंशुल कंबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया। जानिए कैसे एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाले इस युवा गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 July 2025
in खेल
0
अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यू: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिला मौका, एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाला गेंदबाज - Panchayati Times

अंशुल कंबोज

Share on FacebookShare on Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक नया चेहरा मैदान पर उतरा — अंशुल कंबोज। 24 वर्षीय इस युवा तेज गेंदबाज ने मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया और अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर भारतीय क्रिकेट में एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।

मैच शुरू होने से पहले दीपदास गुप्ता ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी, जबकि टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन की वापसी हुई है, लेकिन अंशुल कंबोज की एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

कौन हैं अंशुल कंबोज?

हरियाणा के करनाल जिले के फाजिलपुर गांव से ताल्लुक रखने वाले अंशुल कंबोज का क्रिकेट सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता उधम सिंह ने बेटे के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अंशुल का वजन बचपन में ज्यादा था, जिसके चलते उन्होंने बेटे को फिटनेस के लिए कोच सतीश राणा से मिलवाया। यहीं से अंशुल की क्रिकेट के प्रति रुचि जागी और उन्होंने इस खेल को अपना जीवन बना लिया।

2023 में मिली असली पहचान

विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में अंशुल कंबोज ने हरियाणा के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट झटके और अपनी टीम को ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन ने उन्हें IPL स्काउट्स की नजर में ला दिया और उन्हें IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से 3 मैच खेलने का मौका मिला।

अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यू: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिला मौका, एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाला गेंदबाज - Panchayati Times
अंशुल कंबोज

इतिहास रचने वाला प्रदर्शन: एक ही पारी में 10 विकेट

अंशुल कंबोज ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए। उन्होंने 30.1 ओवर में केवल 49 रन देकर यह कारनामा किया। इस उपलब्धि के साथ वह प्रेमांग्सु चटर्जी (बंगाल) और प्रदीप सुंदरम (राजस्थान) के बाद भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।

अब तक का प्रदर्शन

  • फर्स्ट-क्लास मैच: 24
  • विकेट: 79
  • बेस्ट बॉलिंग: 10/49
  • फर्स्ट-क्लास रन: 486
  • ऑलराउंड स्किल: जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं उपयोगी बल्लेबाज़ी

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा, यूपी STF ने किया हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार

अंशुल कंबोज की कहानी एक आम ग्रामीण युवा से भारतीय टेस्ट टीम तक के सफर की मिसाल है। अपने पिता के सहयोग, कठिन मेहनत और जुनून के बल पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अंशुल अपने डेब्यू टेस्ट में भी वैसा ही प्रदर्शन कर पाएंगे, जैसा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में किया।

Tags: Mumbai IndiansVijay Hazare Trophy 2023 हीरोअंशुल कंबोजअंशुल कंबोज 10 विकेटअंशुल कंबोज करनाल का क्रिकेटरअंशुल कंबोज टेस्ट डेब्यूइंग्लैंड बनाम भारत चौथा टेस्ट 2025भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज
Previous Post

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव दिसंबर 2025 तक एक साथ कराने की तैयारी 

Next Post

OTT पर धमाल मचाने कब आएगी फिल्म ‘सैयारा’? जानें कहां और कैसे देखें..

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times
खेल

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में - Panchayati Times
खेल

हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में 

12 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई

9 March 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई - Panchayati Times
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

9 March 2026
भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात - Panchayati Times
खेल

भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात

9 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
Next Post
When will the movie 'Saiyara' come to rock OTT? Know where and how to watch it.

OTT पर धमाल मचाने कब आएगी फिल्म 'सैयारा'? जानें कहां और कैसे देखें..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (315)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,564)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (96)

Recent News

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के पक्ष में आया यह देश - Panchayati Times

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के पक्ष में आया यह देश 

13 March 2026
पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार - Panchayati Times

पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार 

13 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved