• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा, यूपी STF ने किया हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी एसटीएफ (UP STF) की नोएडा यूनिट ने एक फर्जी दूतावास (Fake Embassy) का भंडाफोड़ किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 July 2025
in जुर्म, राज्यों से
0
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा, हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी एसटीएफ (UP STF) की नोएडा यूनिट ने एक फर्जी दूतावास (Fake Embassy) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आरोपी हर्षवर्धन जैन (Harshvardhan Jain) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो खुद को वेस्ट आर्कटिका (West Antarctica), सबोरगा (Seborga), पोल्विया (Povlia), लोदोनिया (Ladonia) जैसे तथाकथित माइक्रोनेशन देशों का राजदूत बताता था।

फर्जीवाड़े का पूरा जाल किराए के मकान में फैलाया

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, हर्षवर्धन जैन गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहा था और वहीं से अवैध तरीके से खुद को विदेशी दूतावास का अधिकारी बताकर लोगों को ठगने का काम करता था। उसने अपने पास डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार गाड़ियां रखी थीं, जिनका उपयोग वह प्रभाव जमाने और लोगों को भ्रमित करने के लिए करता था।

STF को मिला भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और नकदी

गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ को हर्षवर्धन के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिसमें शामिल हैं:

  • 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट
  • विदेश मंत्रालय की मुहर लगे कई जाली दस्तावेज
  • दो जाली पैन कार्ड
  • 34 विभिन्न देशों और कंपनियों की नकली मुहरें
  • 2 फर्जी प्रेस कार्ड
  • ₹44.70 लाख नकद
  • कई देशों की विदेशी मुद्रा
  • 18 नकली गाड़ी नंबर प्लेट
  • सैकड़ों मॉर्फ की गईं तस्वीरें, जिनमें खुद को उच्च अधिकारियों और नेताओं के साथ दिखाया गया था

2011 में भी हो चुकी है गिरफ्तारी

एसटीएफ के अनुसार, हर्षवर्धन जैन कोई नया अपराधी नहीं है। वह 2011 में भी गिरफ्तार हो चुका है, जब उसके पास से सैटेलाइट फोन और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियां बरामद की गई थीं। उस समय भी उस पर फर्जी दस्तावेज बनाने और लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा था।

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा, हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार - Panchayati Times

ठगी के लिए इस्तेमाल करता था शेल कंपनियां और फर्जी पहचान

एसएसपी एसटीएफ सुशील घुले ने बताया कि आरोपी ने कई शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला का रैकेट भी चलाया और नौकरी के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें फर्जी दस्तावेज थमा दिए। मॉर्फ्ड तस्वीरों और डिप्लोमैटिक पहचान के जरिये वह खुद को वैश्विक स्तर का राजदूत साबित करता था।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आगे की जांच जारी

इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे और कितने लोगों को उसने अब तक अपना शिकार बनाया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर गरमाई सियासत

यह मामला देशभर के लिए एक बड़ा चेतावनी संकेत है कि कैसे कुछ लोग फर्जी पहचान और दस्तावेजों के जरिये आम लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। यूपी एसटीएफ की यह कार्रवाई सराहनीय है जिसने समय रहते इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

Tags: गाज़ियाबाद
Previous Post

‘कुछ और बुरा हो जाए..उससे पहले प्लीज मेरी मदद कीजिए’, अभिनेत्री तनुश्री ने लगाया घर में शोषण का आरोप

Next Post

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव दिसंबर 2025 तक एक साथ कराने की तैयारी 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर - Panchayati Times
कृषि समाचार

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर

9 July 2026
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया - Panchayati Times
कृषि समाचार

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

9 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times
राज्यों से

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार - Panchayati Times
जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

3 July 2026
Next Post
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव दिसंबर 2025 तक एक साथ कराने की तैयारी ?

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव दिसंबर 2025 तक एक साथ कराने की तैयारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (555)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (279)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,737)
  • मनोरंजन (305)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,095)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर - Panchayati Times

MP Fish Farming: मध्य प्रदेश में 7,430 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, मछली पालन से खुलेंगे 35 हजार रोजगार के अवसर

9 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved