Meghalaya honeymoon murder: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनके बड़े भाई ने चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि राजा की पत्नी सोनम, जो इस हत्या की मुख्य आरोपी है, ने शायद अपराध के बाद छिपते समय अपने साथी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
राजा 23 मई को लापता हो गए थे और उनका शव 10 दिन बाद 2 जून को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक गहरी खाई में मिला था। सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा सहित कई लोगों को इस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर रिलीज़ की तारीख का एलान, एक पोस्टर में दिखे कई सितारों ने बटोरी सुर्खियां
राजा के बड़े भाई विपिन ने कहा, ‘हमें जानकारी मिली है कि मेघालय पुलिस को दो मंगलसूत्र मिले हैं। एक वह है जो परंपरा के अनुसार सोनम को राजा से शादी के वक्त 11 मई को दिया गया था। दूसरा मंगलसूत्र संभवतः सोनम और कुशवाहा की शादी से जुड़ा हो सकता है। हो सकता है कि जब वह छिपी हुई थी, तब दोनों ने शादी कर ली हो।’
विपिन ने सोनम के भाई गोविंद की भी आलोचना की, जिन्होंने पहले राजा के घर आकर अपनी बहन की कथित हरकतों के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘अब गोविंद मीडिया में बयान दे रहा है कि वह सोनम से मिलना चाहता है। वह सोनम से मिल भी सकता है और उसके लिए वकील भी नियुक्त कर सकता है। लेकिन अगर वह ये सब करना ही चाहता था, तो फिर गिरफ्तारी के बाद हमारे घर क्यों आया और हमारे परिवार की भावनाओं से खेला?’
मेघालय पुलिस द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं।









