• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 1, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मेंटल बैलेंस पर संसद में नड्डा और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और उग्र हो गई, जब नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच शब्दों को लेकर टकराव हो गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 July 2025
in भारत
0
मेंटल बैलेंस पर संसद में नड्डा और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस उस वक्त और उग्र हो गई, जब नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच शब्दों को लेकर टकराव हो गया। पहलगाम हमले को लेकर विपक्ष के नेता ने सरकार से कई तीखे सवाल पूछे, जिसके जवाब में नड्डा ने उनकी भाषा और शब्दों को लेकर आपत्ति जताई।

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता का वक्तव्य लंबा जरूर था, लेकिन उसमें कई मंत्रालयों से जुड़ी बातें थीं, जिनका उत्तर दिया जाएगा। उन्होंने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा, “आप हमारे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन आज आपने जो शब्दों का चयन किया, वह आपके स्तर से कमतर था।”

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी, दर्द मैं समझ सकता हूं

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और देश का गौरव हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “आपको 11 साल तक बैठा कर रखा गया है, आपकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं। लेकिन आप इतने भावुक हो गए कि पार्टी आपके लिए देश से ऊपर हो गई।”

इस दौरान जब नड्डा ने विपक्षी नेता की टिप्पणी को “मेंटल बैलेंस खोना” कह दिया, तो विपक्षी सांसदों ने सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा, “इन्होंने मुझे मानसिक रूप से असंतुलित कहा है, यह मैं सहन नहीं करूंगा।”

मेंटल बैलेंस पर संसद में नड्डा और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक - Panchayati Times

शब्द वापस, लेकिन तंज बरकरार

जेपी नड्डा ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं। “मैं मानसिक असंतुलन नहीं, उसे भावावेश कहता हूं। अगर आपके मन को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं। लेकिन आपको प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिए था,” उन्होंने कहा।

खड़गे ने जवाब में पलटवार करते हुए कहा कि “आपके मंत्री खुद मेंटल बैलेंस खोकर बयान देते हैं। और जब मुझ पर ऐसा आरोप लगाया गया है, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।”

गरिमा की बहस, राजनीति के केंद्र में

सदन में दोनों पक्षों की ओर से गरिमा और भाषा को लेकर सवाल उठते रहे। जहां सत्तापक्ष प्रधानमंत्री की छवि की रक्षा में आक्रामक दिखा, वहीं विपक्ष अपनी बात को ठोस तरीके से रखने की ज़िद पर अड़ा रहा। नड्डा की माफ़ी और खड़गे के विरोध के बावजूद, सदन का माहौल देर तक तनावपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला: हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा?

यह घटनाक्रम बताता है कि संसद में राजनीतिक असहमति के साथ भावनाओं की गर्मी किस तरह तेज़ हो रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बहस किस दिशा में जाती है—ज़िम्मेदारी की तरफ या और टकराव की ओर।

Tags: जेपी नड्डामल्लिकार्जुन खड़गेसंसद
Previous Post

राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा, हत्या के बाद सोनम और उसके बॉयफ्रेंड ने चुपचाप किया ये काम!

Next Post

प्रधानमंत्री संसद में कह दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है: राहुल गांधी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य - Panchayati Times
भारत

Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य

29 September 2026
SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए? - Panchayati Times
भारत

SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए?

29 September 2026
FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप - Panchayati Times
जुर्म

FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

29 September 2026
TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला - Panchayati Times
भारत

TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला

28 September 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
Next Post
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार - Panchayati Times

प्रधानमंत्री संसद में कह दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (587)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (295)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,823)
  • मनोरंजन (317)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,149)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (202)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved