• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

प्रधानमंत्री संसद में कह दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है: राहुल गांधी

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान पहलगाम हमले को “क्रूर और निंदनीय” बताते हुए सरकार की नीति और प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 July 2025
in भारत
0
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान पहलगाम हमले को “क्रूर और निंदनीय” बताते हुए सरकार की नीति और प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस दुखद हमले के बाद एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े होने में कोई कोताही नहीं बरती, लेकिन अब सवाल उठाने का समय है क्योंकि सरकार की रणनीति में इच्छाशक्ति की कमी दिखाई देती है।

हम चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़े रहे

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हमले के बाद जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। “हमने नरवाल साहब के घर जाकर शहीद बेटे के परिवार को ढांढस बंधाया, जो नेवी में तैनात था। कश्मीर में भी पीड़ित परिवारों से मिलने का मौका मिला,” उन्होंने कहा।

सेना को आज़ादी, राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी

उन्होंने कहा कि जब किसी सैनिक से हाथ मिलाओ तो समझ में आता है कि वह टाइगर है। “टाइगर को आज़ादी चाहिए। सेना के पराक्रम को तभी बल मिलता है जब राजनीतिक नेतृत्व उसमें विश्वास दिखाता है। 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव की परवाह किए बिना सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दी और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।”

राहुल गांधी ने इस संदर्भ में जनरल सैम मानेकशॉ का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मानेकशॉ ने छह महीने का समय मांगा था, इंदिरा गांधी ने राजनीतिक दूरदर्शिता दिखाते हुए पूरा समय दिया था, जिसके फलस्वरूप युद्ध में विजय मिली।

सरकार ने लड़ने से पहले ही झुकने का संदेश दिया

राहुल गांधी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को 1:35 बजे सूचित कर दिया कि हमला किया गया है, लेकिन यह ‘एस्केलेटरी’ नहीं है। “आपने तो 30 मिनट में ही पाकिस्तान के सामने आत्मसमर्पण जैसा संदेश दे दिया। आप लड़ना ही नहीं चाहते थे। आपने हमारे पायलट्स के हाथ-पांव बांध दिए,” उन्होंने तीखे स्वर में कहा।

गलती सेना की नहीं, सरकार की है

उन्होंने दो टूक कहा कि इस पूरे मामले में कोई चूक हुई है तो वह सेना की नहीं, सरकार की है। “सरकार ने आधे मन से जवाब दिया। अगर किसी को थप्पड़ मारो और तुरंत कहो कि दूसरा नहीं मारेंगे, तो यह कमजोरी का प्रतीक है,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री संसद में कह दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है: राहुल गांधी - Panchayati Times

राहुल गांधी ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का भी ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टलवाया। राहुल ने चुनौती दी कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वह संसद में खड़े होकर कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। “अगर उनमें इंदिरा गांधी के 50% भी साहस है, तो वह ये कह पाएंगे,” उन्होंने कहा।

न्यू नॉर्मल के नाम पर चुप्पी

विदेश मंत्री के भाषण पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “अब नया चलन है – ‘न्यू नॉर्मल’। भाषण में बताया गया कि सभी इस्लामिक देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन यह नहीं बताया कि पाकिस्तान की निंदा किसी ने की या नहीं। पहलगाम हमले के बाद एक भी देश ने सीधे पाकिस्तान को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया।”

यह भी पढ़ें: मेंटल बैलेंस पर संसद में नड्डा और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक

राहुल गांधी के इस भाषण ने न सिर्फ सरकार की कूटनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी दर्शाया कि विपक्ष अब सिर्फ एकजुटता दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जवाबदेही की भी माँग करेगा। संसद में उनके तीखे तेवरों ने बहस को एक नई दिशा दे दी है।

Tags: ट्रम्पप्रधानमंत्रीराहुल गांधीसंसद
Previous Post

मेंटल बैलेंस पर संसद में नड्डा और खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी: 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times
भारत

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

6 July 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी: 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया - Panchayati Times

प्रधानमंत्री मोदी: 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (554)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (298)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,735)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved