• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home धर्म

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर यात्रा की शुरुआत होगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 March 2026
in धर्म, भारत
0
चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस बीच 6 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण के पहले ही दिन शाम 5 बजे तक 1,24,089 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपना नाम दर्ज कराया, जिससे इस साल भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

चारों धाम के कपाट कब खुलेंगे

राज्य के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं।

उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होगा रजिस्ट्रेशन

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की पंजीकरण व्यवस्था की है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से 30 काउंटर ऋषिकेश और 20 काउंटर विकासनगर में स्थापित किए गए हैं।

ये काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी, यानी कपाट खुलने से दो दिन पहले।

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा - Panchayati Times

मोबाइल ऐप और वेबसाइट से भी रजिस्ट्रेशन

श्रद्धालु पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आधार कार्ड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल के जरिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। जिन यात्रियों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड और विकासनगर में विशेष पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।

यात्रा मार्गों पर विशेष सुविधाएं

सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गों पर सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और चिकित्सा सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य और वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की जाएगी।

परिवहन व्यवस्था भी मजबूत

चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस बार करीब 1800 बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 400 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। रोजाना लगभग 130 बसें यात्रियों को लेकर विभिन्न मार्गों पर रवाना होंगी।

पहले दिन धामवार रजिस्ट्रेशन आंकड़े

पंजीकरण के पहले दिन शाम 5 बजे तक

  • यमुनोत्री धाम के लिए – 22,340 श्रद्धालु
  • गंगोत्री धाम के लिए – 22,764 श्रद्धालु
  • केदारनाथ धाम के लिए – 42,405 श्रद्धालु
  • बद्रीनाथ धाम के लिए – 36,580 श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: कौन है नेपाल के पीएम दावेदार बालेन शाह? 

इन आंकड़ों से साफ है कि इस साल भी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रशासन बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहा है।

Tags: चारधाम यात्राचारधाम यात्रा कब से शुरू होगी
Previous Post

कौन है नेपाल के पीएम दावेदार बालेन शाह? 

Next Post

T20 World Cup 2026: विजेता को मिलेगा इतने करोड़ का प्राइज मनी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

North Block Fire: संसद के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग - Panchayati Times
भारत

North Block Fire: संसद के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग

26 October 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं - Panchayati Times
भारत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं

26 October 2026
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने पीस बॉन्ड साइन करने से किया इंकार - Panchayati Times
भारत

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने पीस बॉन्ड साइन करने से किया इंकार

24 October 2026
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन के बीच अब भी फेसऑफ! ITBP प्रमुख के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन के बीच अब भी फेसऑफ! ITBP प्रमुख के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

23 October 2026
‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला

23 October 2026
भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा - Panchayati Times
भारत

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार के चालान पर केंद्र सरकार को घेरा

21 October 2026
Next Post
World Cup 2027 Qualifier Schedule: ICC ने किया क्वालिफायर की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कैसे मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट - Panchayati Times

T20 World Cup 2026: विजेता को मिलेगा इतने करोड़ का प्राइज मनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (242)
  • खेल (603)
  • जुर्म (349)
  • दुनिया (360)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (332)
  • बिज़नेस (308)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,845)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,166)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - Panchayati Times

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

26 October 2026
भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान - Panchayati Times

भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान

26 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved