• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

विक्रमादित्य सिंह दोबारा करने जा रहे हैं शादी, ये बनेंगी जीवनसंगिनी

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 August 2025
in राज्यों से
0
विक्रमादित्य सिंह दोबारा करने जा रहे हैं शादी, ये बनेंगी जीवनसंगिनी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विवाह समारोह आगामी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं और निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।

इस बार कौन हैं दुल्हन?

विक्रमादित्य सिंह की जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं अमरीन कौर, जो पेशे से एक शिक्षिका हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अमरीन कौर, चंडीगढ़ निवासी सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंदर कौर की सुपुत्री हैं।

कहां और कब होगा विवाह समारोह?

शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित उनके पारिवारिक आवास पर होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी और इसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन किया गया है। विवाह के बाद रिसेप्शन का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में किया जाएगा।

निमंत्रण कार्ड में उल्लेख किया गया है कि यह विवाह समारोह स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद और राजमाता प्रतिभा सिंह के ससम्मान आमंत्रण के साथ संपन्न होगा।

विक्रमादित्य सिंह दोबारा करने जा रहे हैं शादी, अमरीन कौर बनेंगी दुल्हन
अमरीन कौर

पहली शादी और तलाक

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी वर्ष 2019 में राजस्थान की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई थी। यह भव्य विवाह उदयपुर के कनोतागढ़ पैलेस में आयोजित हुआ था। हालांकि कुछ वर्षों के भीतर वैवाहिक संबंधों में अनबन के कारण यह रिश्ता जयपुर फैमिली कोर्ट पहुंचा और अंततः दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि में चर्चित चेहरा

विक्रमादित्य सिंह न केवल हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, बल्कि वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वे शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और राज्य सरकार में PWD मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ओर से मंडी सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उनका मुकाबला अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत से हुआ था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में चोरी की अनोखी दास्तान: नौकर ने उड़ाए लाखों, फिर किया निवेश

शाही शादी में जुटेंगे बड़े नेता

ऐसा माना जा रहा है कि इस खास मौके पर देशभर के दिग्गज नेता, मंत्री और विशिष्ट व्यक्ति शिरकत करेंगे। चूंकि यह शादी एक राजनीतिक परिवार से जुड़ी है और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख केंद्र में हो रही है, इसलिए यह समारोह चर्चा का विषय बन चुका है।

Tags: अमरीन कौरचंडीगढ़विक्रमादित्य सिंह
Previous Post

लखनऊ में चोरी की अनोखी दास्तान: नौकर ने उड़ाए लाखों, फिर किया निवेश

Next Post

गुजरात पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम - Panchayati Times
पंचायत

UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम

28 September 2026
Next Post
पंजाब जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा - Panchayati Times

गुजरात पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved