• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

गुजरात पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

आगामी गुजरात पंचायत चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकत बनने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 August 2025
in पंचायत
0
पंजाब जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

आगामी गुजरात पंचायत चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकत बनने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राज्य की हर तहसील पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और महानगरपालिका की सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

‘‘10 हजार से ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव’’ — इशुदान गढ़वी

गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ने तय किया है कि वह 10,000 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस सिलसिले में पार्टी ने एक विशेष पहल की है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को उम्मीदवार बनने का अवसर दिया जा रहा है।

गढ़वी ने कहा, “आज आम आदमी पार्टी का कारवां तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हजारों युवा हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं और जनता की सेवा का जज़्बा रखते हैं, उनके लिए पार्टी दरवाजे खोल रही है। टिकट चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।”

हर नागरिक को मिलेगा मौका, फॉर्म हुआ जारी

आम आदमी पार्टी ने टिकट के लिए ‘ओपन टू ऑल’ नीति अपनाई है। इसके तहत कोई भी इच्छुक नागरिक—चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो, समाजसेवी हो या आम नागरिक—उम्मीदवारी का फॉर्म भर सकता है।

इशुदान गढ़वी ने बताया कि उम्मीदवार बनने के लिए फॉर्म भरने के कई विकल्प उपलब्ध हैं:

  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
  • व्हाट्सऐप पर
  • ईमेल के जरिए
  • पार्टी के जिला कार्यालयों, लोकसभा क्षेत्र कार्यालयों, और विधानसभा प्रभारी कार्यालयों पर
  • साथ ही प्रदेश कार्यालय में भी फॉर्म जमा किया जा सकता है।

दो स्तरों पर होगी उम्मीदवारों की जांच

गढ़वी ने बताया कि आवेदन आने के बाद जिला स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें लोकसभा प्रमुख, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष और संबंधित जिले की टीम शामिल होगी। यह समिति आवेदनों की प्राथमिक जांच करेगी।

इसके बाद चुने गए नामों की राज्य स्तर पर दोबारा स्क्रूटनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी।

“काम की राजनीति” को आगे बढ़ाने का प्रयास

इशुदान गढ़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में परिवारवाद, जातिवाद और पैसे की राजनीति को खत्म कर काम और सेवा की राजनीति को स्थापित करने आई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कोने-कोने से लोग पार्टी में जुड़ना चाहते हैं, और यही कारण है कि पार्टी चुनावों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य सिंह दोबारा करने जा रहे हैं शादी, ये बनेंगी जीवनसंगिनी

आम आदमी पार्टी गुजरात में अपने संगठन को जमीनी स्तर तक फैलाने के मिशन पर है। पारदर्शिता, युवा नेतृत्व और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की इस रणनीति के तहत पार्टी ने निकाय और पंचायत चुनावों को एक बड़ा अवसर माना है। अब देखना यह होगा कि यह योजना मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाती है।

Tags: आम आदमी पार्टीगुजरात पंचायत चुनाव
Previous Post

विक्रमादित्य सिंह दोबारा करने जा रहे हैं शादी, ये बनेंगी जीवनसंगिनी

Next Post

देशभर में Airtel, Jio और Vi यूजर्स को नेटवर्क संकट, कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times
पंचायत

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत - Panchayati Raj
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत

28 September 2026
UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम - Panchayati Times
पंचायत

UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम

28 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
Next Post
देशभर में Airtel, Jio और Vi यूजर्स को नेटवर्क संकट, कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप - Panchayati Times

देशभर में Airtel, Jio और Vi यूजर्स को नेटवर्क संकट, कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (203)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved