• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

क्या एमएस धोनी दोबारा बनेंगे टीम इंडिया के मेंटॉर?  

सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई (BCCI) पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से टीम इंडिया के मेंटॉर के रूप में शामिल करना चाहती है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 August 2025
in खेल
0
क्या एमएस धोनी दोबारा बनेंगे टीम इंडिया के मेंटॉर?  - Panchayati Times

एमएस धोनी

Share on FacebookShare on Twitter

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 करीब आ रहा है, भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई (BCCI) पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से टीम इंडिया के मेंटॉर के रूप में शामिल करना चाहती है। यह कदम भारतीय टीम की रणनीतिक मजबूती और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

धोनी को मेंटॉर बनने का प्रस्ताव

क्रिकेट से जुड़े एक मीडिया प्लेटफॉर्म क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने धोनी को औपचारिक रूप से मेंटॉर पद का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, धोनी की तरफ से इस प्रस्ताव को स्वीकारने को लेकर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वे इसे ठुकरा सकते हैं, और इसके पीछे मुख्य कारण गौतम गंभीर का टीम के साथ जुड़ाव हो सकता है।

गंभीर और धोनी की सोच में फर्क?

बीसीसीआई से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि धोनी यदि मेंटॉर बनते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन सूत्रों का यह भी कहना है कि धोनी और गौतम गंभीर की क्रिकेट को लेकर सोच में काफी अंतर है, और यही बात धोनी को इस भूमिका के लिए हां कहने से रोक सकती है।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच बनाए जा चुके हैं, और वह टीम को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में दो अलग-अलग दृष्टिकोणों वाले दिग्गजों के साथ काम करना टीम के लिए लाभदायक हो सकता है, लेकिन यह टकराव का कारण भी बन सकता है।

2021 में भी बने थे मेंटॉर

एमएस धोनी इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान टीम इंडिया के मेंटॉर रह चुके हैं। उस समय रवि शास्त्री हेड कोच थे। हालांकि, भारतीय टीम उस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी, जिससे धोनी की मेंटॉरशिप की भूमिका पर सवाल उठे थे।

IPL से भी विदाई की चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि धोनी 2026 के आईपीएल सीजन के बाद इस टूर्नामेंट से भी संन्यास ले सकते हैं। चूंकि आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप के ठीक एक महीने बाद होनी है, इसलिए यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि शायद धोनी अब क्रिकेट से पूरी तरह किनारा करने की तैयारी में हैं।

क्या एमएस धोनी दोबारा बनेंगे टीम इंडिया के मेंटॉर?   - Panchayati Times
एमएस धोनी

भारत के पहले टी20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत ने उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पहला खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

क्या धोनी वापसी करेंगे?

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या धोनी एक बार फिर टीम इंडिया के मेंटॉर बनकर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होंगे? क्या गौतम गंभीर के नेतृत्व में उनकी भूमिका टीम को लाभ पहुंचा पाएगी या फिर यह सिर्फ एक अधूरी कोशिश बनकर रह जाएगी?

यह भी पढ़ें: पवन सिंह द्वारा गंदी हरकत करने पर अंजलि राघव ने क्या कहा?

बीसीसीआई के फैसले और धोनी के जवाब पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हैं। यदि वह लौटते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों रूप से एक बड़ा बोनस साबित हो सकता है।

Tags: एमएस धोनीटीम इंडियाधोनीमहेंद्र सिंह धोनीमेंटॉर
Previous Post

AI फीचर्स से लैस और वॉइस असिस्टेंट Ella के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Tecno Pova Slim 5G

Next Post

जल्द लॉन्च होने वाला है EPFO 3.0, ATM और UPI से निकासी के अलावा होंगे ये बदलाव

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम - Panchayati Times
खेल

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम 

5 September 2026
इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा - Panchayati Times
खेल

इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

3 September 2026
4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास - Panchayati Times
खेल

4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास

3 September 2026
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का - Panchayati Times
खेल

Badminton World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का

21 August 2026
Next Post
EPFO 3.0 is launching soon, apart from withdrawal from ATM and UPI, these changes will happen

जल्द लॉन्च होने वाला है EPFO 3.0, ATM और UPI से निकासी के अलावा होंगे ये बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved