• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

New GST Slab 2025: आम आदमी को राहत, कुछ सेक्टर पर बढ़ेगा बोझ, जानें- क्या सस्ता-क्या महंगा?

GST Rates in India 2025: नए नियमों से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा। जहां रोज़मर्रा की कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ सामान और सेवाओं पर कर का बोझ बढ़ेगा।

Kiran rautela by Kiran rautela
4 September 2025
in IFIE, पंचायत, बिज़नेस, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
New GST Slab 2025: Relief to the common man, burden will increase on some sectors, know what is cheap and what is expensive?

New GST Slab 2025: Relief to the common man, burden will increase on some sectors, know what is cheap and what is expensive?

Share on FacebookShare on Twitter

GST Rates in India 2025: 3 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे। नए नियमों से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा। जहां रोज़मर्रा की कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ सामान और सेवाओं पर कर का बोझ बढ़ेगा।

जीएसटी 2.0: क्या होगा सस्ता

दूध उत्पाद: यूएचटी दूध अब पूरी तरह कर-मुक्त होगा (पहले 5%), जबकि कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, घी, पनीर और चीज़ पर टैक्स 12% से घटाकर 5% या शून्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का कहर! स्वामी नारायण मंदिर-फुटओवर ब्रिज और सिविल लाइंस इलाके में घुसा पानी

मुख्य खाद्य पदार्थ: माल्ट, स्टार्च, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, बिस्किट, चॉकलेट और कोको उत्पादों पर जीएसटी 12–18% से घटाकर 5% किया गया है।

सूखे मेवे और मेवा: बादाम, पिस्ता, हेज़लनट, काजू और खजूर पर टैक्स 12% से घटाकर 5%।

चीनी और मिठाइयां: रिफाइंड शुगर, सिरप, टॉफ़ी और कैंडी अब 5% स्लैब में।

अन्य पैकेज्ड फूड: वनस्पति तेल, पशु वसा, एडिबल स्प्रेड, सॉसेज, मीट प्रोडक्ट्स, फिश प्रोडक्ट्स और माल्ट एक्सट्रैक्ट बेस्ड फूड्स पर टैक्स घटाकर 5%।

  • नमकीन, भुजिया, मिक्सचर, : पहले 18% अब 5%।
  • पानी (मिनरल और एरेटेड, बिना चीनी/फ्लेवर वाले): 18% से घटाकर 5%।

कृषि और उर्वरक

  • उर्वरक: 12%/18% से घटाकर 5%।
  • बीज और अन्य कृषि इनपुट: 12% से घटाकर 5%।

स्वास्थ्य और शिक्षा

  • जीवन रक्षक दवाइयां, हेल्थ प्रोडक्ट्स और कई मेडिकल डिवाइस: 12%/18% से घटाकर 5% या शून्य।
  • शिक्षा सेवाएं, किताबें और लर्निंग एड्स: 5%–12% से घटाकर शून्य या 5%।

उपभोक्ता वस्तुएं

  • इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रवेश स्तर की वस्तुएं): 28% से घटाकर 18%।
  • जूते और वस्त्र: 12% से घटाकर 5%।
  • पेपर सेक्टर की कुछ ग्रेड्स: 12% से शून्य।
  • हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, डेंटल फ्लॉस: 18% से घटाकर 5%।

ऑटो सेक्टर

  • छोटे कार: 28% से घटाकर 18%।
  • 350cc तक की मोटरसाइकिल: 28% से घटाकर 18%।
  • बड़ी कार और हैवी मोटरसाइकिल: 40% पर यथावत।
  • सभी कार पार्ट्स: 18%।
  • इलेक्ट्रिक वाहन (EVs): 5% पर यथावत।

अन्य क्षेत्र

  • नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण: 12% से घटाकर 5%।
  • निर्माण सामग्री: 12% से घटाकर 5%।
  • खेलकूद सामग्री और खिलौने: 12% से घटाकर 5%।
  • चमड़ा, लकड़ी और हस्तशिल्प: 5% स्लैब में।

जीएसटी 2.0: क्या होगा महंगा

  • पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू, जर्दा और बीड़ी पर उच्च जीएसटी और मुआवज़ा उपकर (Cess) जारी रहेगा।
  • इनका मूल्यांकन अब ट्रांजैक्शन वैल्यू की जगह रिटेल सेल प्राइस (RSP) पर होगा, जिससे टैक्स अनुपालन सख्त होगा।
  • चीनी/मीठे या फ्लेवर वाले सभी एरेटेड वाटर और ड्रिंक्स पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40%।

लक्ज़री और प्रीमियम वस्तुएं

  • 40% का नया स्लैब: सिगरेट, प्रीमियम शराब और हाई-एंड कारों पर लागू रहेगा।
  • आयातित बुलेटप्रूफ लग्ज़री कारें केवल राष्ट्रपति सचिवालय जैसे विशेष मामलों में छूट पाएंगी।

ऊर्जा और ईंधन

  • कोयला: 5% से बढ़ाकर 18%।
  • रेस्तरां और अन्य सेवाएं
  • स्पेसिफाइड प्रिमाइसेज़” में चल रहे रेस्तरां अब 18% जीएसटी + ITC का दावा नहीं कर सकेंगे।
  • कुछ लॉटरी और बिचौलिया सेवाओं पर नई वैल्यूएशन नियम लागू होंगे, जिससे टैक्स बोझ बढ़ेगा।
Tags: 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठकcar gst rates indiagst changes india gst new rates 2025gst in indiagst india 2025gst latest news indiagst latest update 2025gst on cars in india explainedgst on cars india latestgst rate cut indiagst rate revision 2025gst ratesGST Rates in India 2025GST Rates in India 2025 - List of Goods and Service Taxgst rates indiagst reforms in indiagst rules 2025gst updates indiaindia gst latest newslatest car price india 2025List of Goods and Service Taxnew gst rates 2025new gst rates india 2025new gst rates india carsnew gst rates list 2025new gst rules 2025New GST Slab 2025revised gst slabs in indiaकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणजीएसटी काउंसिल बैठक
Previous Post

दिल्ली में बाढ़ का कहर! स्वामी नारायण मंदिर-फुटओवर ब्रिज और सिविल लाइंस इलाके में घुसा पानी

Next Post

बदायूं: किसानों का करोड़ों का गन्ना भुगतान अटका, पूर्व सांसद के बेटे सहित पांच के खिलाफ FIR

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
Next Post
बदायूं: गन्ना भुगतान मामले में पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ FIR - Panchayati Times

बदायूं: किसानों का करोड़ों का गन्ना भुगतान अटका, पूर्व सांसद के बेटे सहित पांच के खिलाफ FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,775)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved