• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 15, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शैलेश कुमार का बिहार के जमुई से विश्व चैंपियन बनने तक का रोचक सफर

इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स के पहले दिन भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाकर शैलेश कुमार ने देशवासियों को गर्व का अवसर प्रदान किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 September 2025
in खेल
0
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शैलेश कुमार का बिहार के जमुई से विश्व चैंपियन बनने तक का रोचक सफर - Panchayati Times

शैलेश कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स के पहले दिन भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाकर शैलेश कुमार ने देशवासियों को गर्व का अवसर प्रदान किया। बिहार के जमुई जिले के इस होनहार ऊँची कूद एथलीट ने पुरुषों की T63 श्रेणी में 1.91 मीटर की अविश्वसनीय छलांग लगाकर न केवल व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि प्रतियोगिता का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस वैश्विक प्रतियोगिता में जब शैलेश चौथे प्रयास में हवा में ऊँचा उछले, तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने संघर्षों और सीमित संसाधनों के बावजूद यह सिद्ध कर दिया कि जुनून और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

शैलेश ने बताया, “मैं जमुई के इस्लामनगर से आता हूँ, जहाँ खेलों के लिए न तो मैदान थे, न ही सुविधाएँ। शुरुआत में मैं सामान्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था, और बाद में एक मित्र ने मुझे पैरा खेलों के बारे में बताया। वहीं से मेरा सफर शुरू हुआ।”

शैलेश को साल 2019 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई गांधीनगर में प्रशिक्षण का अवसर मिला। ₹10,000 मासिक सहायता और अच्छी सुविधाओं के साथ उन्होंने अपने खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

हालाँकि पेरिस 2024 पैरालंपिक में वे मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रह गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने ना केवल वापसी की, बल्कि स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वे कहते हैं, “दिल्ली की गर्मी एक चुनौती थी, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने जीतना एक अलग ही अनुभव रहा। मैं अपने कोच रौनक मलिक और परिवार का आभारी हूँ, जिन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया।”

इस प्रतियोगिता में भारत को एक और सफलता दी दीप्ति जीवनजी ने, जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 55.16 सेकंड का समय निकालकर अपना सीज़न बेस्ट भी बेहतर किया।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊँची कूद T63 स्पर्धा में 1.85 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, एथलीट राहुल ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के बावजूद चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विश्व मंच पर भारत की चमक

27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चल रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 104 देशों के 2,200 से अधिक पैरा-एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 186 पदक स्पर्धाओं वाली यह चैंपियनशिप न केवल भारत में अब तक की सबसे बड़ी पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता है, बल्कि लॉस एंजेल्स 2028 पैरालंपिक के लिए भी एक अहम क्वालिफायर है।

सरकार और खेल योजनाओं का असर

दीप्ति जीवनजी जैसे खिलाड़ी, जो खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं, भारत सरकार की खेल नीतियों की सफलता को दर्शाते हैं। देशभर में प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में शैलेश ने दिलाई भारत को गोल्ड, दीप्ति जीवनजी ने सिल्वर

शैलेश कुमार की कहानी सिर्फ एक स्वर्ण पदक जीतने की नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी है। यह उस भारत की तस्वीर है, जो गांवों और कस्बों से निकलकर विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है। नई दिल्ली में मिले इस स्वर्ण पदक के साथ, शैलेश ने सिर्फ भारत का तिरंगा ऊँचा नहीं किया, बल्कि लाखों दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद भी जगाई।

Tags: दीप्ति जीवनजीविश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025शैलेश कुमार
Previous Post

Varanasi Bulldozer Action: काशी में पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी Mohammad Shahid के घर क्यों चला बुलडोजर?

Next Post

आजम खान को जेल में स्लो पॉइजन दिया गया क्या?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times
खेल

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
Next Post
आजम खान को जेल में स्लो पॉइजन दिया गया क्या? - Panchayati Times

आजम खान को जेल में स्लो पॉइजन दिया गया क्या?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved