• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 15, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में शैलेश ने दिलाई भारत को गोल्ड, दीप्ति जीवनजी ने सिल्वर

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025 में भारत के पैरा एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 September 2025
in खेल
0
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में शैलेश ने दिलाई भारत को गोल्ड, दीप्ति जीवनजी ने सिल्वर - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में भारत के पैरा एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। सबसे खास रहा शैलेश कुमार का स्वर्ण पदक, जो उन्होंने पुरुषों की ऊँची कूद T63 स्पर्धा में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1.91 मीटर की छलांग के साथ हासिल किया।

शैलेश ने यह उपलब्धि घरेलू मैदान और दर्शकों के सामने हासिल की, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा, “हम यहाँ 10 दिन पहले से तैयारी कर रहे थे। स्वर्ण पदक जीतना गर्व की बात है और मैं आने वाले टूर्नामेंट्स में और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” वह खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के कोर ग्रुप से भी जुड़े रहे हैं।

इस स्पर्धा में भारत के वरुण सिंह भाटी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1.85 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, राहुल ने व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो तोड़ा, लेकिन वे पदक से चूकते हुए चौथे स्थान पर रहे।

महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में दीप्ति जीवनजी ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 55.16 सेकंड का समय लेकर इस सीज़न का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो सुबह के क्वालीफाइंग राउंड (58.35 सेकंड) से कहीं बेहतर रहा। दीप्ति इससे पहले पेरिस पैरालिंपिक 2024 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और अब वह TOPS और खेलो इंडिया योजना का हिस्सा हैं।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में शैलेश ने दिलाई भारत को गोल्ड, दीप्ति जीवनजी ने सिल्वर

एडवोकेट नंदन झा, अध्यक्ष IMSA एवं SOG फेडरेशन के संस्थापक ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा के विजेताओं को पदक प्रदान किए।

यूक्रेन की यूलिया शुलियार – 56.29 सेकंड
भारत की दीप्ति जीवनजी – सीज़न का सर्वश्रेष्ठ समय 55.16 सेकंड
तुर्किये की अयसेल ओन्डर – विश्व रिकॉर्ड समय 54.51 सेकंड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Skillhub Online Games Federation (@sogfederation)


पुरुषों की 100 मीटर टी37 स्पर्धा में भी भारत के दो धावकों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। गुजरात के राकेशभाई भट्ट ने 11.62 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि उत्तर प्रदेश के श्रेयांश त्रिवेदी ने 11.94 सेकंड में दौड़ पूरी कर हीट 3 में दूसरा स्थान पाया। दोनों एथलीटों ने अपने-अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को बेहतर किया।

इस स्पर्धा में ब्राज़ील के गोम्स डी मेंडोंका रिकार्डियो ने 11.25 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और फाइनल के लिए सबसे मज़बूत दावेदार के रूप में उभरे।

अन्य स्पर्धाओं में भारतीय प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा। पुरुषों के शॉट पुट F37 फाइनल में मनु 13.43 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे, जो उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड 14.09 मीटर से कम था। वहीं, महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 स्पर्धा में कंचन लखानी ने 9.68 मीटर का थ्रो करते हुए पाँचवां स्थान हासिल किया। यह उनका सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, हालांकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ इससे बेहतर (10.06 मीटर) रहा है।

यह भी पढ़ें: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शैलेश कुमार का बिहार के जमुई से विश्व चैंपियन बनने तक का रोचक सफर

इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने एक बार फिर वैश्विक पैरा एथलेटिक्स मंच पर अपनी उपस्थिति मजबूत की है और आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: दीप्ति जीवनजीपैरा एथलीटभारतविश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025शैलेश कुमार
Previous Post

‘लद्दाख में धरने पर बैठे सोनम वांगचुक का पाक कनेक्शन’, अरेस्ट कर जोधपुर सेंट्रल जेल भेजे गए

Next Post

एक्टर विजय की रैली में इस कारण हुई भगदड़, हादसे में अब तक 39 की मौत, 150 लोग घायल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times
खेल

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
Next Post
Stampede at actor Vijay's Karur rally; 39 dead, 150 hospitalised

एक्टर विजय की रैली में इस कारण हुई भगदड़, हादसे में अब तक 39 की मौत, 150 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved