• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दीपिका पादुकोण ने वर्किंग शिफ्ट विवाद पर क्या कहा? 

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर होने को लेकर चर्चा में थीं। इसका कारण वर्किंग शिफ्ट बताया जा रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 October 2025
in भारत
0
दीपिका पादुकोण ने वर्किंग शिफ्ट विवाद पर क्या बोली? - Panchayati Times

दीपिका पादुकोण

Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने को लेकर चर्चा में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसकी वजह से उन्हें इन प्रोजेक्ट्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब दीपिका ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और वर्किंग ऑवर्स को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद दोहरे मापदंडों की ओर इशारा किया है।

मैंने हमेशा अपनी लड़ाइयाँ गरिमा के साथ लड़ी हैं

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर दीपिका पादुकोण मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने फाउंडेशन ‘लिव लव लाफ’ की दसवीं वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी मांगों के लिए कीमत चुकानी पड़ी है, तो उन्होंने शांत और परिपक्व जवाब दिया।

दीपिका ने कहा, “मैंने अपने करियर में कई स्तरों पर यह किया है। चाहे वो मेहनताना हो या काम के घंटे – हर चीज़ से मुझे निपटना पड़ा है। मैं हमेशा अपनी लड़ाइयाँ चुपचाप और गरिमा के साथ लड़ती हूं। कई बार ये चीज़ें सार्वजनिक हो जाती हैं, जो कि मेरा तरीका नहीं है। लेकिन हां, मैं हमेशा अपनी बात मजबूती से रखती हूं, बिना शोर-शराबे के।”

मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं

सीएनबीसी-टीवी18 को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका ने खुलकर कहा कि 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करना कोई नई या असामान्य बात नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं और पुरुषों के बीच वर्क कल्चर को लेकर हो रहे भेदभाव पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “अगर एक महिला होने के नाते 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करना दबाव डालने जैसा लगता है, तो मुझे यह मंजूर है। लेकिन यह किसी से छुपा नहीं है कि कई पुरुष सुपरस्टार सालों से केवल 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं। यह कभी सुर्खियों में नहीं आया, जबकि जब एक महिला ऐसा करती है, तो वो खबर बन जाती है।”

दीपिका पादुकोण ने वर्किंग शिफ्ट विवाद पर क्या बोली? - Panchayati Times
दीपिका पादुकोण

दीपिका ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं जो सोमवार से शुक्रवार तक ही काम करते हैं और वीकेंड में छुट्टी लेते हैं। “मैं नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन यह बहुत आम बात है। पब्लिकली यह सभी को पता है,” उन्होंने कहा।

बदलते वक्त की मांग – स्वस्थ कार्यसंस्कृति

दीपिका पादुकोण का यह बयान न केवल उनके पेशेवर दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि बॉलीवुड में एक स्वस्थ और समान कार्यसंस्कृति की कितनी आवश्यकता है। समय की मांग है कि महिलाओं की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाए और काम के संतुलन की बात को अधिकार की तरह स्वीकारा जाए, न कि “डिमांड” या “जिद” के रूप में।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा: इन कर्मचारियों के DA में 8% तक हुई बढ़ोतरी

दीपिका पादुकोण का यह स्पष्ट और गरिमापूर्ण रवैया एक बार फिर यह साबित करता है कि वे सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच वाली महिला भी हैं, जो इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत को समझती हैं और बिना शोर मचाए अपनी राह खुद बनाना जानती हैं।

Tags: दीपिका पादुकोणवर्किंग शिफ्ट
Previous Post

केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा: इन कर्मचारियों के DA में 8% तक हुई बढ़ोतरी

Next Post

कर्नाटक सरकार ने पीरियड लीव की दी मंजूरी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त - Panchayati Times
भारत

संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त

4 August 2026
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा

3 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन - Panchayati Times
भारत

RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन

3 August 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना

3 August 2026
Next Post
कर्नाटक सरकार ने पीरियड लीव की दी मंजूरी - Panchayati Times

कर्नाटक सरकार ने पीरियड लीव की दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,774)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved