• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में मिली तीन साल की छूट

यूपी पुलिस भर्ती: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने आयु सीमा को लेकर तीन वर्ष की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 January 2026
in शिक्षा / जॉब
0
उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश - Panchayati Times

सीएम योगी

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी पुलिस भर्ती: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा को लेकर तीन वर्ष की विशेष छूट देने की घोषणा की है। इस निर्णय से कुल 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिए गए इस फैसले के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह छूट एक बार के लिए विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दी जा रही है।

सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह निर्णय पूरी तरह से अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2025 की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को तीन वर्ष का शिथिलीकरण दिया गया है। यह छूट उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली, 1992 के तहत प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित भाजपा के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। अब सरकार के इस फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है और भर्ती प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक, बढ़ा तनाव

राज्य सरकार के इस कदम को युवाओं के हित में एक अहम निर्णय माना जा रहा है, जिससे पुलिस बल को नई ऊर्जा और योग्य मानव संसाधन मिलने की उम्मीद है।

Tags: आयु सीमायूपी पुलिस भर्ती
Previous Post

बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक, बढ़ा तनाव

Next Post

वेनेजुएला में सत्ता बदलाव के बाद भड़के मादुरो के बेटे, दी गद्दारों को बेनकाब करने की चेतावनी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया बैन - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया बैन

16 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
IGNOU ने जुलाई 2026 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

IGNOU ने जुलाई 2026 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

11 June 2026
NEET Paper Leak: अदालत ने जमानत देने से किया इनकार - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

NEET Paper Leak: अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

9 June 2026
बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत

9 June 2026
UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
Next Post
वेनेजुएला में सत्ता बदलाव के बाद भड़के मादुरो के बेटे - Panchayati Times

वेनेजुएला में सत्ता बदलाव के बाद भड़के मादुरो के बेटे, दी गद्दारों को बेनकाब करने की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved