• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

पूर्व डीजीपी आलोक राज ने दो दिन में ही BSSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 January 2026
in राज्यों से
0
पूर्व डीजीपी आलोक राज ने दो दिन में ही BSSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा - Panchayati Times

पूर्व डीजीपी आलोक राज

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने पद संभालने के महज दो दिन बाद ही अपना त्यागपत्र सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है, हालांकि इसके पीछे की असली वजह को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

सेवानिवृत्ति के साथ मिली थी नई जिम्मेदारी

आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और 31 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। उसी दिन राज्य सरकार ने उन्हें BSSC के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी थी। औपचारिक रूप से उन्हें 1 जनवरी 2026 से कार्यभार संभालना था, लेकिन उन्होंने 4 जनवरी को पदभार ग्रहण किया।

नियमानुसार, आलोक राज को 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, यानी अगले पांच वर्षों तक आयोग के अध्यक्ष पद पर बने रहना था। लेकिन कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों में उनके इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया है।

सख्त प्रशासक के रूप में रही पहचान

सेवानिवृत्ति से पहले आलोक राज बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में पुलिस अवसंरचना से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स को गति मिली थी। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान एक सख्त, अनुशासित और ईमानदार अधिकारी के रूप में रही है।

गौरतलब है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग राज्य में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है और हाल के वर्षों में आयोग से जुड़ी परीक्षाएं लगातार चर्चा में रही हैं।

DGP पद पर हो चुका है बदलाव

उल्लेखनीय है कि आलोक राज की जगह दिसंबर 2025 में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया था। विनय कुमार को दो साल के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

BPSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की TRE-3 परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच तेज होती जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने संजीव मुखिया गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिपुल कुमार उर्फ बिपुल शर्मा के रूप में हुई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, बिपुल कुमार का नाम हरियाणा STET पेपर लीक मामले में भी सामने आ चुका है। EOU द्वारा दर्ज केस संख्या 6/24 में अब तक कुल 289 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संजीव मुखिया गिरोह को इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। फिलहाल EOU आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन मामले में मानवाधिकार आयोग का नोटिस

आलोक राज के अचानक इस्तीफे और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के बीच राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags: BSSCBSSC Chairmanआलोक राजबिहार कर्मचारी चयन आयोग
Previous Post

महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन मामले में मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Next Post

MP Anganwadi Recruitment: महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी... - Panchayati Times
राज्यों से

फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी…

11 June 2026
TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी - Panchayati Times
राज्यों से

TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

10 June 2026
उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश - Panchayati Times
राज्यों से

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश

9 June 2026
Next Post
MP Anganwadi Recruitment: महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती  - Panchayati Times

MP Anganwadi Recruitment: महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved