• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन मामले में मानवाधिकार आयोग का नोटिस

राजस्थान के जालोर जिले के 15 गांवों में बहू-बेटियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीर रुख अपनाया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 January 2026
in पंचायत, राज्यों से
0
महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन मामले में मानवाधिकार आयोग का नोटिस - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के जालोर जिले के 15 गांवों में बहू-बेटियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे को नोटिस जारी किया है और 14 दिनों के भीतर जांच कर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

आयोग का कहना है कि यह फैसला केवल महिलाओं पर लागू किया गया, जो साफ तौर पर लिंग आधारित भेदभाव को दर्शाता है। NHRC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पंचायत या सामाजिक संगठन को महिलाओं की संचार स्वतंत्रता या तकनीक के उपयोग पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है।

कैसे सामने आया मामला

यह विवाद 21 दिसंबर को उस समय सामने आया, जब चौधरी समाज सुंधामाता पट्टी की गाजीपुर गांव में हुई बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। 14 पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि 15 गांवों की महिलाओं को 26 जनवरी से कैमरा वाले मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।

की-पैड मोबाइल तक सीमित करने का आदेश

इस निर्णय के तहत महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों और यहां तक कि रिश्तेदारों या पड़ोसियों के घर जाते समय भी स्मार्टफोन रखने से मना किया गया था। उन्हें केवल की-पैड मोबाइल फोन उपयोग करने का निर्देश दिया गया था। जैसे ही यह फैसला सार्वजनिक हुआ, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

खाप पंचायत की दलील

विवाद बढ़ने के बाद समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने तर्क दिया था कि महिलाओं के स्मार्टफोन का इस्तेमाल बच्चे करते हैं, जिससे उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि विरोध के चलते बाद में इस फैसले को वापस ले लिया गया।

शिकायत के बाद NHRC ने लिया संज्ञान

इस पूरे मामले को लेकर पश्चिम बंगाल नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो नामक एनजीओ के मनीष जैन ने 2 जनवरी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजी थी। इसके आधार पर आयोग ने मामले में हस्तक्षेप किया।

NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जालोर जिला प्रशासन को जारी नोटिस में कहा कि लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया महिलाओं के मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं। ऐसे फैसले भविष्य में लड़कियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को SIR को लेकर मिला नोटिस, जानें पूरा मामला

कलेक्टर का बयान

जालोर जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने बताया कि आयोग की ओर से नोटिस मिल चुका है। उन्होंने कहा कि भले ही संबंधित समाज ने अपना फैसला वापस ले लिया हो, फिर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर तय समय सीमा के भीतर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Tags: जालोरमहिलाएंराजस्थानस्मार्टफोन बैन
Previous Post

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को SIR को लेकर मिला नोटिस, जानें पूरा मामला

Next Post

पूर्व डीजीपी आलोक राज ने दो दिन में ही BSSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया - Panchayati Times
राज्यों से

NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया

4 August 2026
Next Post
पूर्व डीजीपी आलोक राज ने दो दिन में ही BSSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा - Panchayati Times

पूर्व डीजीपी आलोक राज ने दो दिन में ही BSSC चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved