• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के सैलरी में की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों (PSGICs), नाबार्ड और RBI के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 January 2026
in बिज़नेस
0
केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के सैलरी में की बढ़ोतरी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने वित्तीय क्षेत्र से जुड़े हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों (PSGICs), नाबार्ड (NABARD) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर में काम कर रहे और रिटायर हो चुके करीब 93 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस निर्णय का उद्देश्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और पेंशनभोगियों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करना है।

PSGIC कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा

सरकार ने पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन को हरी झंडी दे दी है। यह संशोधन 1 अगस्त 2022 से लागू माना जाएगा।

  • कुल वेतन बिल में लगभग 12.41% की बढ़ोतरी
  • बेसिक पे और महंगाई भत्ते में करीब 14% का इजाफा
  • लगभग 43,000 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ

इसके साथ ही 1 अप्रैल 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए NPS में सरकारी योगदान 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है, जिससे उनका रिटायरमेंट और सुरक्षित होगा।

फैमिली पेंशन में भी सुधार

सरकार ने फैमिली पेंशन की दर को एक समान 30% पर संशोधित किया है। इससे करीब 14,600 से ज्यादा फैमिली पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

इस पूरे संशोधन पर सरकार का कुल अनुमानित खर्च लगभग 8,170 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसमें बकाया भुगतान, NPS योगदान और फैमिली पेंशन शामिल है।

इन कंपनियों के कर्मचारी होंगे लाभार्थी

इस फैसले का फायदा जिन बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा, उनमें शामिल हैं:

  • नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • न्यू इंडिया एश्योरेंस
  • ओरिएंटल इंश्योरेंस
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस
  • जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
  • एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया

नाबार्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी राहत

सरकार ने नाबार्ड (NABARD) के ग्रुप A, B और C कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में भी संशोधन को मंजूरी दे दी है।

  • वेतन संशोधन 1 नवंबर 2022 से प्रभावी
  • सैलरी और अलाउंस में लगभग 20% की बढ़ोतरी
  • करीब 3,800 से अधिक वर्तमान और पूर्व कर्मचारी लाभान्वित

इससे नाबार्ड के सालाना वेतन खर्च में करीब 170 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी, जबकि बकाया भुगतान लगभग 510 करोड़ रुपये का रहेगा।

पेंशन रिवीजन के तहत सैकड़ों पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को हर महीने अधिक पेंशन मिलेगी।

RBI पेंशनर्स के लिए खुशखबरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स के लिए भी सरकार ने अहम फैसला लिया है।

  • 1 नवंबर 2022 से पेंशन में 10% की बढ़ोतरी
  • बेसिक पेंशन + महंगाई राहत के आधार पर संशोधन
  • कुल मिलाकर पेंशन में लगभग 1.43 गुना तक इजाफा

इस बदलाव से करीब 30,000 से अधिक RBI पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। सरकार पर इसका अनुमानित वित्तीय बोझ करीब 2,696 करोड़ रुपये होगा।

यह भी पढ़ें: साइना नेहवाल के संन्यास पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया

केंद्र सरकार का यह फैसला वित्तीय संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बढ़ती महंगाई के दौर में सैलरी और पेंशन में यह बढ़ोतरी उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।

Tags: NABARDPSGICsRBIकेंद्र सरकारनाबार्डपब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियोंरिजर्व बैंक ऑफ इंडियासैलरी
Previous Post

साइना नेहवाल के संन्यास पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया

Next Post

बॉर्डर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें पहले दिन का कमाई 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान   

14 August 2026
RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर

5 August 2026
कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित - Panchayati Times
बिज़नेस

कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित

27 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Next Post
बॉर्डर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें पहले दिन का कमाई - Panchayati Times

बॉर्डर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें पहले दिन का कमाई 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved