• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों हुआ डिएक्टिव?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। गुरुवार रात अचानक उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई देना बंद हो गया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 January 2026
in खेल
0
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों हुआ डिएक्टिव?  - Panchayati Times

विराट कोहली

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। गुरुवार रात अचानक उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोग यह कयास लगाने लगे कि कहीं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से दूरी तो नहीं बना ली। हालांकि अब उनका अकाउंट दोबारा नजर आने लगा है, जिससे साफ हो गया है कि मामला किसी तकनीकी गड़बड़ी का था।

अकाउंट गायब होते ही बढ़ी फैंस की चिंता

शुक्रवार सुबह जब लोगों ने विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च किया, तो वह नजर नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फैंस यह सोचने लगे कि क्या कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि इससे पहले विराट की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था कि वह सोशल मीडिया छोड़ने वाले हैं।

दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके अकाउंट पर करीब 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वह खुद लगभग 283 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है।

हाल ही में किए थे पोस्ट

नए साल की शुरुआत में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दो पोस्ट शेयर किए थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों से जुड़ी एक तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाली थी। इन पोस्ट्स के बाद फैंस को लग रहा था कि कोहली फिर से पहले की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में अकाउंट का अचानक गायब होना सभी के लिए चौंकाने वाला था।

टेक्निकल ग्लिच की आशंका

अब जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा दिखाई देने लगा है, तो यह लगभग साफ हो गया है कि उन्होंने खुद से अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था। माना जा रहा है कि यह इंस्टाग्राम की ओर से आया कोई टेक्निकल ग्लिच रहा होगा, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए उनका अकाउंट नजर नहीं आया।

परिवार के साथ लंदन में रहते हैं विराट

विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने भारत आए थे और सीरीज खत्म होते ही वापस लंदन लौट गए।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों को मिली राहत

फैंस को मिली राहत

अकाउंट के दोबारा एक्टिव होते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग खुशी जता रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि विराट आगे भी इसी तरह अपने फैंस से जुड़े रहेंगे।

Tags: इंस्टाग्रामडिएक्टिवविराट कोहली
Previous Post

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों को मिली राहत

Next Post

शहीद दिवस पर गांधी मंडेला फाउंडेशन ने की वैश्विक प्रार्थना सभा, महात्मा गांधी को किया नमन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times
खेल

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times
खेल

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
Next Post
शहीद दिवस पर गांधी मंडेला फाउंडेशन ने की वैश्विक प्रार्थना सभा, महात्मा गांधी को किया नमन - Panchayati Times

शहीद दिवस पर गांधी मंडेला फाउंडेशन ने की वैश्विक प्रार्थना सभा, महात्मा गांधी को किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (579)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (308)
  • बिज़नेस (288)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,792)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,123)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (193)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

20 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved