• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 15, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 August 2026
in भारत
0
लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य है कि देश के युवा AI जैसे उभरते क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल करें।

एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार करना और AI के क्षेत्र में भारत की क्षमता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सही कौशल, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकते हैं।

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होने वाले खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ बन चुकी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज कई परिवारों को लगता है कि अगर बच्चे कोचिंग के लिए नहीं भेजे गए तो वे पीछे रह जाएंगे। इसी समस्या को देखते हुए सरकार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी।

इस पहल से उन विद्यार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते और ऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण तैयारी करना चाहते हैं।

2036 ओलंपिक के लिए गांव-गांव होगी प्रतिभा की तलाश

प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों को लेकर भी बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार है और 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए उन खेल विधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनमें भारत की अभी पर्याप्त मौजूदगी नहीं है। इसके लिए टैलेंट अभियान चलाकर देश के बच्चों की खेल प्रतिभा को तलाशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि भारत को 2036 के ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ी तैयार करने हैं तो अभी से 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों की प्रतिभा पर ध्यान देना होगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रतिभाओं की पहचान करने की जरूरत है।

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

जिन खेलों में भारत नहीं है, उन पर होगा फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत खेलों की दुनिया में लगातार अपनी जगह मजबूत कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता से देश का गौरव बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी ओलंपिक की कई स्पर्धाओं में भारत की मौजूदगी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन खेल विधाओं में भारत की भागीदारी कम या नहीं है, उन पर विशेष जोर दिया जाएगा। टैलेंट हंट अभियान के जरिए कम उम्र में ही प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और अवसर देने की कोशिश की जाएगी।

Tags: 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग2036 ओलंपिकGen Z Gen AlphaPM Modi AI Skill Trainingपीएम मोदी युवा योजनापीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस भाषणप्रतियोगी परीक्षा मुफ्त कोचिंगभारत ओलंपिक टैलेंट हंटमुफ्त ऑनलाइन कोचिंगविकसित भारत युवा
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं - Panchayati Times
भारत

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं

14 August 2026
पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल - Panchayati Times
भारत

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल

13 August 2026
Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति - Panchayati Times
दुनिया

Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति

13 August 2026
Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद

12 August 2026
अमित शाह- 'सभी सवालों का जवाब दूंगा',राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं - Panchayati Times
भारत

अमित शाह- ‘सभी सवालों का जवाब दूंगा’, राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं

12 August 2026
मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट पर सोनिया गांधी का बयान, बोलीं- इतिहास हमेशा याद रखेगा - Panchayati Times
भारत

मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट पर सोनिया गांधी का बयान, बोलीं- इतिहास हमेशा याद रखेगा

11 August 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved