• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

Mirzapur The Movie Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया भौकाल

Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के बाद अब इसकी कहानी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 September 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया भौकाल - Panchayati Times

Mirzapur: The Movie

Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के बाद अब इसकी कहानी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फैंस लंबे समय से ‘मिर्जापुर द मूवी’ का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों का उत्साह नजर आने लगा है। 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले दिन की टिकट बिक्री में शुरुआती तौर पर अच्छी रफ्तार पकड़ी है।

पहले दिन कितने टिकट बिके?

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी 2डी फॉर्मेट में फिल्म के पहले दिन के लिए देशभर में 23,813 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी है।

इन टिकटों से फिल्म ने ब्लॉक सीटों को अलग रखते हुए करीब 78.89 लाख रुपये की प्री-सेल कमाई दर्ज की है। वहीं, ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर फिल्म का शुरुआती प्री-सेल कलेक्शन लगभग 1.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में आगे और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

बड़े शहरों में टिकट की कीमतें कितनी?

फिल्म की टिकट कीमतें शहर, थिएटर और शो के हिसाब से अलग-अलग रखी गई हैं। शुरुआती बुकिंग में टिकट करीब 149 रुपये से शुरू होकर 1,800 रुपये से अधिक तक पहुंच रहे हैं।

मुंबई समेत कई शहरों में सामान्य शो के टिकट लगभग 149 से 500 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। वहीं प्रीमियम स्क्रीन और खास शो के लिए दर्शकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में नाइट शो के लिए टिकट की कीमत करीब 1,800 रुपये बताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में भी प्रीमियम टिकटों की कीमत 1,600 रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ में कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा से जुड़ी है। फिल्म में ‘मिर्जापुर’ सीरीज के कई लोकप्रिय कलाकार अपने चर्चित किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी और हर्षिता गौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अली फजल एक बार फिर गुड्डु भैया के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि पंकज त्रिपाठी कालीन भैया की भूमिका को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा रही है।

तीन घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर प्रक्रिया के दौरान फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें एक इंटीमेट सीन में कट, कुछ अपशब्दों और संवादों में बदलाव शामिल बताए गए हैं।

फिल्म का प्रमाणित रनटाइम करीब 197 मिनट 19 सेकंड है। यानी दर्शकों को सिनेमाघरों में तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब नजर इस बात पर है कि रिलीज से पहले फिल्म कितनी टिकटें बेचती है और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसकी शुरुआत कैसी रहती है।

Tags: Mirzapur The MovieMirzapur The Movie Advance Bookingमिर्जापुर: द मूवी
Previous Post

दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Next Post

Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंपी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times
मनोरंजन

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल - Panchayati Times
मनोरंजन

बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल

2 November 2026
रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - Panchayati Times
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

26 October 2026
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी - Panchayati Times
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी

23 October 2026
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

21 October 2026
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार - Panchayati Times
जुर्म

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार 

19 October 2026
Next Post
दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड - Panchayati Times

Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,853)
  • मनोरंजन (325)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,170)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved