दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा एक में एडमिशन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो गई है। अभिभावक ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय (DOE) के निर्देश अनुसार सभी स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश मानदंड, पॉइंट सिस्टम और सीटों का विवरण पहले ही सार्वजनिक कर दिया है, ताकि आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रहे।
उम्र सीमा और एडमिशन नियम
DOE द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक—
- नर्सरी: बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- केजी: उम्र 4 वर्ष से ज्यादा और 5 वर्ष से कम अनिवार्य है।
- कक्षा एक: प्रवेश के लिए उम्र 5 वर्ष से अधिक और 6 वर्ष से कम होनी चाहिए।
जो बच्चे पहले से नर्सरी या केजी में पढ़ रहे हैं, उन्हें अगले स्तर में स्वतः प्रोमोशन मिलेगा। इस बार प्रवेश केवल नए छात्रों के लिए खोला गया है।
पंजीकरण शुल्क 25 रुपये तय है और किसी भी प्रकार के दान या अतिरिक्त शुल्क की अनुमति नहीं है।
सामान्य श्रेणी में 75% सीटें पॉइंट सिस्टम के आधार पर भरी जाएंगी, जिसमें दूरी, सिब्लिंग, स्टाफ वार्ड और एलुमिनाई जैसे मानदंड शामिल होते हैं।
किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
नर्सरी और अन्य शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभिभावकों को निम्न दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे—
- बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
- पता प्रमाण: राशन कार्ड, बिजली/पानी का बिल, आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट
- अभिभावकों की पहचान का प्रमाण
- बच्चे और माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
- सिब्लिंग क्वोटा के लिए प्रमाण (यदि लागू हो)
- एलुमिनाई श्रेणी के लिए स्कूल का पुराना प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग श्रेणी के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
एडमिशन टाइमलाइन
- 4 दिसंबर 2024: फॉर्म उपलब्ध
- 27 दिसंबर 2024: आवेदन की अंतिम तिथि
- 9 जनवरी 2026: सभी आवेदकों की सूची जारी
- 23 जनवरी 2026: पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी
- 24 जनवरी–3 फरवरी 2026: सुझाव और आपत्तियां दर्ज
- 9 फरवरी 2026: दूसरी लिस्ट जारी
- 19 मार्च 2026: पूरी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त
यह भी पढ़ें: इंडिगो की 150 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन हमेशा से प्रतिस्पर्धी रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों से आग्रह है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ों को समय पर तैयार रखें और निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर दें।









