• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कानूनी परेशानी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 February 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन
0
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद हुई सड़क हादसे में घायल - Panchayati Times

सोनू सूद

Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कानूनी परेशानी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला एक निवेश योजना से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता का नाम सामने आया है। चलिए जानते हैं, क्यों सोनू सूद के खिलाफ यह वारंट जारी हुआ है।

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्यों जारी हुआ?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि मोहित शुक्ला ने सोनू सूद के जरिए फेक रिजिका कॉइन में निवेश करने के लिए लोगों को आकर्षित किया। इस मामले में सोनू सूद को गवाही देने के लिए कोर्ट में बुलाया गया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। इस कारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला - Panchayati Times

कोर्ट के आदेश में कहा गया है, “सोनू सूद को समन या वारंट भेजा गया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। वह तामील से बचने के लिए फरार हो गए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार किया जाए और अदालत में पेश किया जाए।”

सोनू सूद और उनकी टीम की चुप्पी

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से अब तक न तो सोनू सूद और न ही उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस मामले में अभिनेता की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

वर्क फ्रंट पर सोनू सूद

सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म “फतेह” में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत भी की है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें सोनू सूद के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म “फतेह” ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है और 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, पाया गया काबू

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से उनकी कानूनी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि अभिनेता इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और क्या इस विवाद का कोई असर उनके करियर पर पड़ेगा। फिलहाल, उनका काम और फिल्मों में उनकी सक्रियता जारी है, लेकिन यह मामला उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Tags: गिरफ्तारी वारंटलुधियाना कोर्टसोनू सूद
Previous Post

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, पाया गया काबू   

Next Post

राहुल गांधी: महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी, चुनाव आयोग से मांगी वोटर लिस्ट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
मनोरंजन

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल - Panchayati Times
मनोरंजन

बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल

2 November 2026
रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - Panchayati Times
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

26 October 2026
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी - Panchayati Times
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी

23 October 2026
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

21 October 2026
Next Post
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times

राहुल गांधी: महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी, चुनाव आयोग से मांगी वोटर लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved