• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में आया तूफान है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 April 2025
in खेल
0
क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में आया तूफान है। उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने उन पर और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख 26 मई तय की है।

गरिमा का आरोप – मांगी गई नकदी और कार, किया गया उत्पीड़न

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गरिमा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनसे 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की गई। जब उन्होंने यह मांग पूरी नहीं की, तो उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया गया। गरिमा ने कहा कि विदाई तक रोक दी गई थी और ढाई लाख रुपये देने के बाद ही उन्हें ससुराल भेजा गया।

गरिमा ने अपने पति अमित मिश्रा के साथ-साथ उनके पिता शशिकांत मिश्रा, माता बीना मिश्रा, बड़े भाई अमर मिश्रा, भाभी ऋतु मिश्रा और ननद स्वाति मिश्रा पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि ससुराल में उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई, और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप - Panchayati Times

अमित मिश्रा पर लगाए चरित्र पर सवाल

गरिमा का यह भी कहना है कि अमित मिश्रा अन्य महिलाओं से सोशल मीडिया पर संपर्क में रहते हैं और उन्हें तलाक की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो पैसे वह मॉडलिंग से कमाती थीं, उन्हें भी अमित मिश्रा छीन लेते थे। इन सब घटनाओं से आहत होकर गरिमा ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

क्रिकेट करियर की झलक

अमित मिश्रा का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें क्रमश: 76, 64 और 16 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। 162 मुकाबलों में 174 विकेट लेकर वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर मांगी माफी 

अब आगे क्या?

फिलहाल कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई 26 मई को होगी। अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है और अमित मिश्रा व उनका परिवार इन गंभीर आरोपों से कैसे निपटता है।

Tags: अमित मिश्रा
Previous Post

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर मांगी माफी 

Next Post

पावरफुल बैटरी के साथ धाकड़ फोन Oppo K13 5G लॉन्च, जानें- कीमत और शानदार फीचर्स

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times
खेल

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच

24 October 2026
Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

24 October 2026
IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

23 October 2026
Next Post
Oppo K13 5G Price in India

पावरफुल बैटरी के साथ धाकड़ फोन Oppo K13 5G लॉन्च, जानें- कीमत और शानदार फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved