• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

DSSSB Exam 2026: परीक्षा केंद्र में एंट्री से ड्रेस कोड तक, जानें पूरी गाइडलाइन

DSSSB Exam 2026: DSSSB ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न पोस्ट कोड की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 February 2026
in शिक्षा / जॉब
0
DSSSB Exam 2026: परीक्षा केंद्र में एंट्री से ड्रेस कोड तक, जानें पूरी गाइडलाइन - Panchayati Times

DSSSB Exam 2026 गाइडलाइन

Share on FacebookShare on Twitter

DSSSB Exam 2026: DSSSB ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न पोस्ट कोड की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में संपन्न होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश समय, ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

रिपोर्टिंग टाइम का रखें विशेष ध्यान

बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी के ई-एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय स्पष्ट रूप से अंकित होगा। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

एडमिट कार्ड और फोटो आईडी अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। बिना इन दस्तावेजों के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

अभ्यर्थियों को फोटो अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान परीक्षा के दौरान दर्ज करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी न करने की जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी।

परीक्षा खत्म होने से पहले बाहर जाने की अनुमति नहीं

एक बार परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को पूरी अवधि तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित रहना होगा। परीक्षा समाप्ति से पहले केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा भी संभव है।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
  • भाषा विषय से जुड़े प्रश्न संबंधित भाषा में ही पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड जारी होने या परीक्षा में शामिल होने का अर्थ चयन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है प्रतिबंधित?

उम्मीदवार निम्नलिखित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकते:

  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन
  • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक पेन
  • घड़ी, कैमरा
  • वॉलेट, बैग, बेल्ट, गॉगल्स
  • ज्वेलरी जैसे अंगूठी, चेन, लॉकेट
  • खाने-पीने की सामग्री और पानी की बोतल

बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर सामान रखने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी केवल आवश्यक दस्तावेज ही साथ लाएं।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य

  • हल्के रंग के आधी बाजू के कपड़े पहनकर आएं।
  • कपड़ों पर बड़े बटन या बैज न हों।
  • लड़के और लड़कियां दोनों सैंडल या कम एड़ी की चप्पल पहनें।
  • जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।

दिव्यांग और विशेष मामलों के लिए दिशा-निर्देश

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए संबंधित मंत्रालय के नियमों के अनुसार विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यदि कोई उम्मीदवार धार्मिक कारणों से कड़ा या कृपाण धारण करता है, तो उसे रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी की जा सके।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

DSSSB ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो इसे अनुचित साधन (Unfair Means) माना जाएगा। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग ने इसे बनाया उत्तराधिकारी 

DSSSB Exam 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जारी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें और हर नियम का पालन करें। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। समय से पहुंचें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें और परीक्षा नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें।

Tags: DSSSB Exam 2026DSSSB Exam DateDSSSB Exam Dress CodeDSSSB Exam GuidlinesDSSSB Exam गाइडलाइन
Previous Post

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग ने इसे बनाया उत्तराधिकारी 

Next Post

बांग्लादेश चुनाव 2026: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला

9 July 2026
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया - Panchayati Times
कृषि समाचार

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

9 July 2026
Railway Recruitment 2026: रेलवे में तकनीकी पदों पर होगी भर्ती - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Railway Recruitment 2026: रेलवे में तकनीकी पदों पर होगी भर्ती

8 July 2026
AICTE का बड़ा फैसला: देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, 950 से ज्यादा कोर्स भी हुए बंद - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

AICTE का बड़ा फैसला: देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, 950 से ज्यादा कोर्स भी हुए बंद

6 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

1 July 2026
Next Post
बांग्लादेश चुनाव 2026: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई - Panchayati Times

बांग्लादेश चुनाव 2026: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved