बॉलीवुड में एक और नया चेहरा अब सुपरस्टार बनने की राह पर है। अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और महज़ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 220 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
सैयारा फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने भारत में अब तक 183 करोड़ और ओवरसीज़ में 37 करोड़ की कमाई की है, जिससे कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 220 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू और बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिला है।
फिल्म सैयारा की रोज़ाना की कमाई का आंकड़ा
- पहला दिन: ₹21.5 करोड़
- दूसरा दिन: ₹26 करोड़
- तीसरा दिन: ₹35 करोड़
- चौथा दिन: ₹24 करोड़
- पांचवां दिन: ₹25 करोड़
- छठा दिन: ₹21.5 करोड़
इस ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘सैयारा’ बहुत जल्द ही 300 से 400 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
अनीत पड्डा के साथ जोड़ी बनी हिट

फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेहतरीन स्क्रीनप्ले, रोमांचक कहानी और स्टाइलिश प्रजेंटेशन की वजह से फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब ‘सैयारा’ टॉप 5 में आ गई है:
- छावा – ₹797.34 करोड़
- सितारे ज़मीन पर – ₹257 करोड़
- रेड 2 – ₹243 करोड़
- हाउसफुल 5 – ₹238 करोड़
- सैयारा – ₹220 करोड़
कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
‘सैयारा’ ने सिकंदर, स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, और जाट जैसी बहुचर्चित फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही रेड 2, हाउसफुल 5 और सितारे ज़मीन पर को भी पछाड़ सकती है। इसके बाद इसका असली मुकाबला साल की सबसे बड़ी हिट छावा से होगा।
यह भी पढ़ें: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड (FTA) पर हुआ हस्ताक्षर
‘सैयारा’ न केवल अहान पांडे के करियर की एक शानदार शुरुआत है, बल्कि यह इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार होती जा रही है। अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार मिलना तय है।









