• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया। उन्हें आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 December 2024
in भारत
0
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया। उन्हें आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉ. सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थें और इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.

डॉ. मनमोहन सिंह: एक असाधारण यात्रा की कहानी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक छोटे से गांव में हुआ था। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, अर्थशास्त्र और राजनीति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

शिक्षा के प्रति उनकी गहरी रुचि ने उन्हें शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की और फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से उन्होंने अर्थशास्त्र में डी. फिल. की डिग्री हासिल की। शिक्षा के प्रति उनके इस लगाव ने उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1971 में भारत सरकार से जुड़कर हुई, जब उन्हें वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद, 1972 में वे वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार बने और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।

1991 से 1996 तक डॉ. सिंह भारत के वित्त मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति लागू की, जिसने भारत को आर्थिक संकट से उबारते हुए उसे एक नई दिशा दी। उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों को वैश्विक स्तर पर सराहा गया।

डॉ. सिंह ने 1991 में पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में असम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पांच बार राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने। 1998 से 2004 तक, जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी, वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। इसके अतिरिक्त, 1999 में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन वहां सफलता हासिल नहीं हो पाई।

2004 के आम चुनावों के बाद, डॉ. मनमोहन सिंह को 22 मई को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने वैश्विक स्तर पर कई महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक बदलाव देखे।

डॉ. सिंह की यात्रा भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद की जाएगी। उनकी नीतियों और नेतृत्व ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया और दुनिया भर में उनके कार्यों की सराहना की गई.

 

Tags: इमरजेंसी वार्डएम्सपूर्व पीएम मनमोहन सिंहमनमोहन सिंह
Previous Post

BSNL दे रहा 6 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा

Next Post

Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के वो बड़े फैसले, जिसके लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
manmohan-singh-death-news

Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के वो बड़े फैसले, जिसके लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved