• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के वो बड़े फैसले, जिसके लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Manmohan Singh Death: भारत के 13वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अचानक निधन ने सबको हैरान कर दिया। डॉ. मनमोहन सिंह ने बतौर पीएम कुछ ऐसे फैसले लिए जो इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे।

Kiran rautela by Kiran rautela
27 December 2024
in भारत
0
manmohan-singh-death-news

manmohan-singh-death-news

Share on FacebookShare on Twitter

Manmohan Singh Death: गुरुवार रात डॉ. मनमोहन सिंह के अचानक निधन ने सबको हैरान कर दिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। AIIMS द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार उनका निधन रात 9.51 बजे हुआ।

भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 2004 से 2014 तक दो कार्यकालों में देश का नेतृत्व किया। उन्हें भारत में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है, खासतौर पर 1991 में, जब वे वित्त मंत्री थे और उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) की नीतियां लागू कीं। इन सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नए आयाम दिए और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाया।

manmohan-singh-death-news/ big decisions of Manmohan Singh, which changed the fate of the country and people
manmohan-singh-death-news/ big decisions of Manmohan Singh, which changed the fate of the country and people

यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

प्रारंभिक जीवन

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932, गाह गांव, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और कैंब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा ली थी और अर्थशास्त्र में पीएचडी। डॉ. सिंह ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाया। उन्होंने भारतीय आर्थिक सेवा और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में काम किया।
1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। 1991-1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे।

manmohan-singh-death-news
manmohan-singh-death-news

प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियां

  • उन्होंने भारत को एक तेज़ गति वाली अर्थव्यवस्था में बदलने में मदद की।
  • सूचना का अधिकार अधिनियम: 2005 में मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो उनकी सरकार ने एक एक्ट पारित किया जो सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के नाम से जाना गया।
  • आधार की सुविधा: प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए डॉ. मनमोहन ने आधार सेवा की शुरुआत की थी। जिसके लिए 2009 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का गठन हुआ।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM): ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रमुख योजना।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA): ग्रामीण रोजगार का कानूनी अधिकार।
  • परमाणु समझौता: 2008 में अमेरिका के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौता।
  • भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत का नेतृत्व।

डॉ. सिंह की छवि एक ईमानदार और सरल राजनेता की रही है। वे हमेशा अपनी नीतियों और विचारों के लिए शांत और सुलझे हुए तरीके से जाने जाते थे। उनका योगदान न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और विज्ञान के क्षेत्र में भी सराहनीय रहा है।

Tags: dr manmohan singhformer pm manmohan singhformer pm manmohan singh diedformer prime minister manmohan singhManmohan Singhmanmohan singh breaking newsmanmohan singh deathmanmohan singh death breaking newsmanmohan singh death newsmanmohan singh death news livemanmohan singh is no moremanmohan singh latest newsmanmohan singh newsmanmohan singh passed awaymanmohan singh passes awayreactions to manmohan singh deathrip manmohan singhडॉ. मनमोहन सिंहडॉ. मनमोहन सिंह का निधनडॉ. मनमोहन सिंह की खबरभारत के 13वें प्रधानमंत्रीराष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशनसूचना का अधिकार अधिनियम
Previous Post

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Next Post

Manmohan Singh death News Live: पीएम मोदी-सोनिया-राहुल और प्रियंका ने किए अंतिम दर्शन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times
भारत

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
Next Post
manmohan-singh-death-news-live

Manmohan Singh death News Live: पीएम मोदी-सोनिया-राहुल और प्रियंका ने किए अंतिम दर्शन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved