• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

हाथ पर बने टैटू से हुई राजा की पहचान..पास में मिला हथियार और महिला की सफेद शर्ट क्या इशारा करती है?

Meghalaya honeymoon tragedy: राजा का शव पूरी तरह से सड़ चुकी थी लेकिन दाएं हाथ पर बने RAJA नाम के टैटू से परिवार ने राजा की पहचान की। पुलिस को वहीं लाश के पास एक नारियल काटने वाला

Kiran rautela by Kiran rautela
4 June 2025
in जुर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Raja managed to escape after the first attack, the second weapon used in the murder was recovered

Raja managed to escape after the first attack, the second weapon used in the murder was recovered

Share on FacebookShare on Twitter

Meghalaya honeymoon tragedy: इंदौर से मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के लिए गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का लापता और मर्डर वाला मामला बढ़ता ही जा रहा है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी पिछले 11 दिनों से लापता थे। लेकिन 11 दिन के बाद राजा रघुवंशी की लाश वेइसाडोंग झरने के पास खाई में मिली।

राजा की लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी लेकिन दाएं हाथ पर बने RAJA नाम के टैटू से परिवार ने राजा की पहचान की। पुलिस को वहीं लाश के पास एक नारियल काटने वाला दाओ (हथियार) भी मिला और शरीर पर कई घाव मिले हैं।

क्या है पूरा मामला?  

इंदौर के राजा रघुवंशी, 29 वर्ष, अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून पर गए थे। दोनों को आखिरी बार 23 मई को नॉगरिआत गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करते हुए देखा गया था। यह गांव लिविंग रूट ब्रिज के लिए मशहूर है। अगले दिन, उनकी किराए की स्कूटी सोहररिम में लावारिस मिली, जिससे शक और गहरा हो गया।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस

गायब होने के 11 दिन बाद, ड्रोन की मदद से राजा का सड़ा-गला शव वेसाडोंग फॉल्स के पार्किंग जोन के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ। उसकी पहचान उसके हाथ पर बने ‘राजा’ नाम के टैटू से हुई। जब उसका शव मिला, तब उनकी स्मार्टवॉच उसके हाथ में बंधी थी।

हथियार कैसे मिला?

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्पेशल ऑपरेशन टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें राजा का मोबाइल फोन और एक ‘दाओ’ (परंपरागत हथियार) मिला, जिसे हाल ही में खरीदा गया माना जा रहा है और हत्या में इस्तेमाल किया गया। शव के पास एक महिला की सफेद शर्ट, एक एसिडिटी की दवा (पेंट्रा 40) की स्ट्रिप और एक मोबाइल स्क्रीन के टुकड़े भी मिले हैं।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस

जांचकर्ताओं को लूट को एक संभावित वजह लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिसमें निजी दुश्मनी या प्लानिंग मर्डर की संभावना भी शामिल है। इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है, जिसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

सोनम रघुवंशी अब भी लापता

राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी (27 वर्ष) अब भी लापता हैं। खाई-पहाड़ और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण टीम को भी खोजबीन करने में दिक्कतें आ रही हैं। चेरापूंजी (सोहरा) में सिर्फ तीन दिनों में करीब 500 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पुलिस के अनुसार, खाई लगभग दो किलोमीटर तक फैली हुई है, जिससे तलाशी मुश्किल हो रही है।

परिवार ने CBI जांच की मांग की

मृतक के परिवार ने मामले की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने CBI जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस उनकी अपहरण, लूट और हत्या की आशंकाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, ‘उनका वाहन अपराध स्थल से काफी दूर मिला। यह आत्महत्या या हादसा नहीं हो सकता।’ परिवार ने सोनम की सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस

पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है, खासकर तब जब इसी साल की शुरुआत में इसी क्षेत्र में एक हंगेरियन पर्यटक की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी। मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इस घटना के बाद जनता से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘हमें जांच के पूरा होने का इंतजार करना चाहिए।’

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा इस मामले पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और पुलिस व रेस्क्यू टीमों के संपर्क में हैं। राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए शिलांग के NEIGRIHMS अस्पताल भेजा गया है, जिससे यह पता चलेगा कि उनकी हत्या पहले की गई थी या उन्हें जिंदा खाई में फेंका गया था।

पुलिस ने फिलहाल संदिग्धों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ‘दाओ’ और राजा के फोन की फोरेंसिक जांच से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने पुष्टि की, ‘यह स्पष्ट रूप से एक हत्या है। हमारी प्राथमिकता सोनम को ढूंढना है।’

 

Tags: bora bora honeymoonhoneymoonhoneymoon couple missing in meghalayahoneymoon gone wronghoneymoon rajahoneymoon tragedyindore couple honeymoon tragedyindore couple missing in meghalayaindore honeymoon couple missingindore honeymoon couple murderindore honeymoon couple newsmeghalayameghalaya forest incidentmeghalaya honeymoon tragedymeghalaya newsmeghalaya rescue operationshillong honeymoon mysteryshillong honeymoon tragedyराजा रघुवंशी
Previous Post

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

Next Post

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर - Panchayati Times

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved