• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया। 25 लाख सरकारी नौकरियां, बेरोजगारों को 5 हजार रुपये मासिक भत्ता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और जातिगत जनगणना का वादा किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 November 2026
in भारत
0
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इस बार युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े वादे किए हैं। खास तौर पर जेनजी और बेरोजगार युवाओं को साधने के लिए नौकरी, कौशल विकास और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रस्ताव रखे गए हैं। सपा ने सरकार बनने पर पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और रोजगार मिलने तक बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये पोषण भत्ता देने का वादा किया है।

घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों के अलावा निजी और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना भी शामिल है। पार्टी ने अगले पांच वर्षों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और खाली सरकारी पदों को समयबद्ध तरीके से भरने का आश्वासन दिया गया है।

पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाया है। पार्टी के मुताबिक, सरकार बनने पर अगले पांच वर्षों में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सभी सरकारी विभागों में खाली पदों को तय समय सीमा के भीतर भरा जाएगा।

भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी कई वादे किए गए हैं। सपा ने कहा है कि परीक्षाओं के आयोजन के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। पेपर लीक और भर्ती में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के लिए व्यवस्था मजबूत की जाएगी और सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर कराने का प्रयास होगा।

सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र। जन-मन का मैनिफेस्टो ! https://t.co/WmTFTDpwEd

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 26, 2026

इसके अलावा पार्टी ने अग्निवीर योजना से प्रभावित युवाओं को राज्य पुलिस और दूसरे सरकारी विभागों में रोजगार के अवसर देने की बात कही है।

बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये भत्ता

सपा ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने 5,000 रुपये का पोषण भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि इससे रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आर्थिक मदद मिल सकेगी।

कौशल विकास के क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं। घोषणा पत्र के अनुसार, हर साल 5 लाख युवाओं को कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के जरिए वर्ष 2032 तक एक करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को भी ध्यान में रखा है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि एआई के कारण प्रभावित होने वाले युवाओं को नई तकनीकों का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। छात्राओं के लिए तहसील स्तर पर कौशल विकास और करियर परामर्श केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

5 रुपये में भोजन और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा

समाजवादी पार्टी ने गरीबों, महिलाओं और PDA वर्ग के लोगों के लिए समाजवादी कैंटीन शुरू करने का ऐलान किया है। इन कैंटीनों में लोगों को केवल 5 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इन योजनाओं के जरिए सपा ने महंगाई और घरेलू खर्च से राहत देने का लक्ष्य रखा है।

यूपी में जातिगत जनगणना कराने का ऐलान

सपा के घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के विकास को भी प्रमुखता दी गई है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है, ताकि विभिन्न सामाजिक वर्गों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आकलन किया जा सके।

घोषणा पत्र में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही निजी स्कूलों में आरक्षित वर्ग के छात्रों की फीस सरकार की ओर से जमा कराने का वादा किया गया है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए राज्य के बजट का 20 फीसदी खर्च करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। सरकारी ठेकों और लाभार्थी योजनाओं में गरीब एवं शोषित वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है।

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी घोषणाएं

समाजवादी पार्टी ने महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए भी कई योजनाओं का प्रस्ताव रखा है। घोषणा पत्र के मुताबिक, बुजुर्ग महिला कारीगरों को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है।

प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू करने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम लाने की बात कही गई है। बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाने का भी प्रस्ताव है।

दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं देने का वादा किया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति और अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए अलग-अलग बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है।

युवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सपा का दांव

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता को प्रमुखता दी गई है। सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने, कौशल विकास और नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने जैसे वादों के जरिए पार्टी ने युवाओं को अपने एजेंडे के केंद्र में रखा है।

यह भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल

वहीं, जातिगत जनगणना, PDA वर्ग के लिए योजनाएं और आरक्षित वर्गों के उत्थान से जुड़े प्रस्तावों के जरिए सामाजिक न्याय के मुद्दे को भी प्रमुखता दी गई है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के ये वादे मतदाताओं को कितना प्रभावित करते हैं।

Tags: 25 लाख सरकारी नौकरीPDAUP Election 2027अखिलेश यादवजातिगत जनगणनाबेरोजगारी भत्तासपा चुनावी वादेसमाजवादी पार्टी घोषणा पत्र 2027
Previous Post

16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा - Panchayati Times
खेल

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा

24 November 2026
भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता - Panchayati Times
नई तकनीकी

भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता

23 November 2026
भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान - Panchayati Times
दुनिया

भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान

23 November 2026
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी - Panchayati Times
भारत

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

23 November 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (610)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,868)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल - Panchayati Times

16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल

26 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved