• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जगह बना ली है। 1 मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 March 2026
in खेल
0
सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जगह बना ली है। 1 मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस दमदार पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब भारत का सामना ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा।

  • मैच शुरू होगा: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: शाम 6:30 बजे

पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों के विजेता 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगे।

कहां होगा IND vs ENG मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह मैदान कई यादगार मुकाबलों का गवाह रहा है और एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है।

लाइव मैच कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।

ऑनलाइन दर्शक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्क्वॉड

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा।

इंग्लैंड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी, सोनिया गांधी ने उठाए सवाल 

मुकाबले पर नजर

भारत ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के पास संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है, जिससे यह सेमीफाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। फैंस को अब 5 मार्च की शाम का इंतजार है, जब यह तय होगा कि फाइनल में जगह कौन बनाता है।

Tags: इंग्लैंडटी20 वर्ल्ड कप 2026भारतसेमीफाइनल
Previous Post

खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी, सोनिया गांधी ने उठाए सवाल 

Next Post

विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने की दमदार कमाई

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सूर्यकुमार यादव ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद किया बड़ा खुलासा - Panchayati Times
खेल

सूर्यकुमार यादव ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद किया बड़ा खुलासा

6 March 2026
IND vs ENG सेमीफाइनल: बारिश ने रोका मैच तो कैसे तय होगा फाइनलिस्ट? - Panchayati Times
खेल

IND vs ENG सेमीफाइनल: बारिश ने रोका मैच तो कैसे तय होगा फाइनलिस्ट?

5 March 2026
मैच के बाद संजू सैमसन ने किसे किया कॉल? - Panchayati Times
खेल

मैच के बाद संजू सैमसन ने किसे किया कॉल?

2 March 2026
पिता के निधन से टूटे रिंकू सिंह, अगला मैच खेलने पर आया अपडेट - Panchayati Times
खेल

पिता के निधन से टूटे रिंकू सिंह, अगला मैच खेलने पर आया अपडेट

27 February 2026
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया - Panchayati Times
खेल

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया 

26 February 2026
उमरान मलिक को एक ओवर में 36 रन! पड़े 6 छक्के - Panchayati Times
खेल

उमरान मलिक को एक ओवर में 36 रन! पड़े 6 छक्के

26 February 2026
Next Post
विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने की दमदार कमाई - Panchayati Times

विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने की दमदार कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (495)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (312)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (267)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,553)
  • मनोरंजन (285)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (984)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा - Panchayati Times

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

6 March 2026
कौन है नेपाल के पीएम दावेदार बालेन शाह? - Panchayati Times

कौन है नेपाल के पीएम दावेदार बालेन शाह? 

6 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved