Salman Khan Marriage: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। बच्चों से बेहद प्यार करने वाले सलमान ने हाल ही में अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐसा कुछ लिखा, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।
इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला संकेत
बुधवार को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अतुल अग्निहोत्री की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘Happy birthday Atul my bil (brother-in-law). Thank u for taking care of my sister. I love u man. Best husband n father… now can u plz be u the man I knew, 1 day I vil be the Man U r. Wake up brother.’
सलमान की इस लाइन, ‘1 day I vil (will) be the Man U r’..ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। लोग इसे शादी की तरफ इशारा मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं: सलमान के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की जिज्ञासा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं वेदिका प्रकाश शेट्टी, आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
एक यूजर ने लिखा: ‘तो क्या सलमान भाई अब शादी करने वाले हैं? एक और कमेंट आया- ‘मतलब भाई शादी करना चाहते हैं।
अक्सर पूछा जाता है ये सवाल
सलमान खान को अक्सर पूछा जाता है कि वे शादी कब करेंगे। हाल ही में एक शो ‘आप की अदालत’ में सलमान ने अपनी शादी पर खुलकर बात की और कहा, ‘जब ऊपर वाला चाहेगा सर। शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। जब मैंने हां कहा, सामने वाले ने ना कहा। जब सामने वाले ने हां कहा, मैंने ना कहा। अब दोनों तरफ से ‘ना’ है। जिस दिन दोनों तरफ से ‘हां’ होगी, उस दिन शादी हो जाएगी। मैं चाहता हूं कि जब शादी हो तो पहली और आखिरी हो… मतलब एक ही बीवी होनी चाहिए।’

क्या सलमान खान अब शादी के मूड में हैं?
57 साल के हो चुके सलमान के इस बयान ने उनके फैंस में उत्सुकता और उम्मीद दोनों जगा दी हैं। अब देखना यह है कि क्या जल्द ही बॉलीवुड के इस मोस्ट एलिजिबल बैचलर की शादी की घंटी बजने वाली है?









