• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 28, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तराखंड: पंचायतों को 15वें वित्त आयोग से मिला इतने करोड़ का अनुदान

उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 94 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान जारी की गई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 December 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को 15वें वित्त आयोग का अनुदान किया जारी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा वित्तीय सहयोग जारी किया है। 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य की पंचायती राज संस्थाओं (PRI) को वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 94.23 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि जारी की गई है। यह राशि ग्रामीण स्थानीय निकायों की बुनियादी जरूरतों और विकास कार्यों को गति देने में मदद करेगी।

पंचायतों को मिली दूसरी किस्त

जारी की गई राशि में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अबद्ध अनुदान की दूसरी किस्त शामिल है, जिसकी कुल रकम 94.10 करोड़ रुपये से अधिक है। यह धनराशि राज्य की सभी पात्र 13 जिला पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों और 7,784 ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, पहले रोकी गई अनुदान राशि के रूप में 13.60 लाख रुपये 15 अतिरिक्त पात्र ग्राम पंचायतों को भी जारी किए गए हैं।

दो चरणों में मिलती है अनुदान राशि

पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय की सिफारिश पर वित्त मंत्रालय हर वित्तीय वर्ष में यह अनुदान दो किस्तों में जारी करता है। इन अनुदानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कर सकें।

कहां होगा अबद्ध अनुदान का उपयोग

अबद्ध अनुदान का इस्तेमाल पंचायतें कर्मचारियों के वेतन और स्थापना खर्चों को छोड़कर संविधान की 11वीं अनुसूची में शामिल 29 विषयों से जुड़े कार्यों पर कर सकती हैं। इसमें गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, स्थानीय बुनियादी ढांचे और अन्य विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

बुनियादी सेवाओं के लिए बद्ध अनुदान

वहीं, बद्ध अनुदान को खास तौर पर जरूरी सेवाओं के लिए निर्धारित किया गया है। इसमें स्वच्छता व्यवस्था, खुले में शौच मुक्त स्थिति को बनाए रखना, घरेलू और मानव अपशिष्ट का प्रबंधन, साथ ही पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 1xBet सट्टेबाजी केस: ED ने युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद की करोड़ों की संपत्ति की जब्त

केंद्र सरकार के इस वित्तीय सहयोग से उत्तराखंड की पंचायतों को न सिर्फ विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी मजबूत होने की उम्मीद है।

Tags: PRIउत्तराखंडपंचायती राज संस्था
Previous Post

1xBet सट्टेबाजी केस: ED ने युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद की करोड़ों की संपत्ति की जब्त

Next Post

करप्शन केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को पाक कोर्ट ने दी 17 साल की सजा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times
राज्यों से

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
यूनिवर्सिटी को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलना: CJP - Panchayati Times
राज्यों से

यूनिवर्सिटी को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलना: CJP

27 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
Next Post
करप्शन केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को पाक कोर्ट ने दी 17 साल की सजा - Panchayati Times

करप्शन केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को पाक कोर्ट ने दी 17 साल की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,760)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,105)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (184)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल - Panchayati Times

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी मचाया धमाल

27 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved