• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

BHU गैंगरेप मामले में एक्शन में पुलिस, लगा सकती गैंगस्टर एक्ट

BHU गैंगरेप मामला: IIT की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप के तीनों आरोपियों पर दो महीनें के बाद अब पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू किया है। ऐसी ख़बरें आ रही है कि पुलिस तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करवाई कर सकती है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 January 2024
in जुर्म, भारत
0
BHU गैंगरेप मामले में एक्शन में पुलिस, लगा सकती गैंगस्टर एक्ट

BHU गैंगरेप मामले में एक्शन में पुलिस, लगा सकती गैंगस्टर एक्ट

Share on FacebookShare on Twitter
BHU गैंगरेप : IIT की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप के तीनों आरोपियों पर दो महीनें के बाद अब पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू किया है। ऐसी ख़बरें आ रही है कि पुलिस तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करवाई कर सकती है। इसके साथ हीं तीनों पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की अपील भी कर सकती है। हालांकि ये चीजें पुलिस को पहले ही कर लेनी चाहिए थी लेकिन एक कहावत है जब जागो तभी सवेरा।
पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते हुए ये तीनों आरोपी कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में लगे रहें। आपको बताए चले कि ये तीनों वाराणसी भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी हैं। अभी फिलहाल तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
यह मामला 2 नवंबर का है
गैंगरेप का यह मामला 2 नवंबर का है। आईआईटी की दूसरी साल की छात्रा अपने एक मित्र के साथ न्यू गर्ल्स हॉस्टल से रात को लगभग एक बजे टहलने निकली थी। रास्ते में बुलेट सवार तीन युवक ने इन दोनों को अलग-थलग किया और फिर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया।
कांग्रेस ने बीजेपी को बताया बलात्कारी जनता पार्टी
इस गैंगरेप मामले पर भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने सोमवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर तीखी हमला बोली। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए ‘बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है।

PM मोदी,

आपके ही संसदीय क्षेत्र बनारस में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ और आरोपी BJP IT सेल के पदाधिकारी निकले।

इन्हें गिरफ्तार करने में 60 दिन का समय लग गया, क्योंकि ये बलात्कारी मध्य प्रदेश चुनाव में BJP का प्रचार कर रहे थे।

अगर BHU के छात्रों ने इस घटना को नहीं उठाया होता तो… pic.twitter.com/IGl1F9D8FC

— Congress (@INCIndia) January 1, 2024

नेट्टा डिसूजा ने कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी साफ दिखाई दिए। उनके नाम कुणाल पांडे, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं, ये सभी भाजपा आईटी सेल के सक्रिय पदाधिकारी हैं। भाजपा एक तरफ कहती है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा महिलाओं के लिए ‘बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। उत्तर प्रदेश में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
नेट्टा डिसूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ही संसदीय क्षेत्र बनारस में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ और आरोपित भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी निकले। इन्हें गिरफ्तार करने में 60 दिन का समय लग गया, क्योंकि ये बलात्कारी मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे थे। इन 60 दिनों में सबूत मिटाने की कोशिश की गई होगी। अगर बीएचयू के छात्रों ने इस घटना को नहीं उठाया होता तो बहुत सारे दूसरे मामलों की तरह यह भी दबा दिया जाता।
नेट्टा डिसूजा ने प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीर दिखाई और कहा कि इतनी घनिष्ठता कि आरोपी अकेले में प्रधानमंत्री मोदी से मिल रहे हैं।
नेट्टा डिसूजा ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं?
नेट्टा डिसूजा ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं? आज देश की हर बहन, हर बेटी के मन में एक ही सवाल है कि अपने ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऐसी घटना देखकर प्रधानमंत्री मोदी जी का दिल नहीं बैठा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा क्या अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? वह न्यूज चैनल पर शो करने वाले एंकरों को चैलेंज देती हैं कि इस गैंगरेप का मुद्दा उठाइए, इस पर चर्चा करिए और बेटी को न्याय दिलवाइये। यह बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है।
यह भी पढ़ें: ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, सीएम नीतीश के हाथों में अब पार्टी की कमान
वहीं डोली शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कहते थे कि उत्तर प्रदेश में दूरबीन लेकर ढूंढने पर भी अपराधी नहीं मिलेगा। लेकिन दूरबीन की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपराधी तो आप अपने बगल में लेकर बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे में एक दुष्कर्म होता है। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर इन अपराधियों के घर जाते हुए नहीं देखा गया। देखेंगे भी कैसे, जब अपराधी बृजभूषण सिंह, कुलदीप सिंह सेंगर, चिन्मयानंद और भाजपा आईटी सेल के इन पदाधिकारियों जैसे होंगे। पुलिस चार्जशीट सब कुछ बताती रही, लेकिन बृजभूषण सिंह जैसे लोग खुले में घूमते हैं। आज अपराधी संसद में बैठे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2021 में महिलाओं के साथ अपराध के 56,083 मामले सामने आए। वर्ष 2022 में ये आंकड़ा बढ़ गया और 65,743 मामले सामने आए, आंकड़ों में करीब 10 हजार की बढ़ोतरी हुई।
Tags: BHU गैंगरेप
Previous Post

स्मृति ईरानी: ‘अमेठी में हर व्यक्ति की मुझ तक पहुंच है’

Next Post

ट्रक ड्राइवर नए ‘हिट-एंड-रन’ कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानें

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में

15 September 2026
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने दुष्कर्म मामले में गोवा कोर्ट में किया सरेंडर - Panchayati Times
जुर्म

तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने दुष्कर्म मामले में गोवा कोर्ट में किया सरेंडर

14 September 2026
दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड - Panchayati Times
जुर्म

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड

14 September 2026
Next Post
नए 'हिट-एंड-रन' कानून

ट्रक ड्राइवर नए 'हिट-एंड-रन' कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,814)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (200)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved