• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

‘प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत करो..’ राज्यसभा में जया बच्चन के ये शब्द सुनकर हंस पड़े सभी

Jaya Bachchan In Rajya Sabha: भाषण के दौरान जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो जया बच्चन..

Kiran rautela by Kiran rautela
31 July 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Priyanka, don't control me, What made SP MP Jaya Bachchan angry in Rajya Sabha

Priyanka, don't control me, What made SP MP Jaya Bachchan angry in Rajya Sabha

Share on FacebookShare on Twitter

Jaya Bachchan In Rajya Sabha: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चल रही बहस के बीच, समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने राज्यसभा में एक अलग ही माहौल बना दिया। अपने भाषण के दौरान जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो जया बच्चन भड़क उठीं और कहा, ‘प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत करो।’ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चतुर्वेदी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

यह वाकया तब हुआ जब जया बच्चन राज्यसभा में बोल रही थीं और बीजेपी सांसद बार-बार उनके भाषण में बाधा डाल रहे थे। इससे नाराज़ होकर उन्होंने कहा, ‘या तो आप बोलिए या मैं बोलूं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब आप बोलते हैं, मैं बीच में नहीं बोलती। जब कोई महिला बोलती है, मैं बीच में नहीं बोलती। इसलिए, ज़रा अपनी जुबान संभालिए।’

सदन की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने उन्हें शांत करते हुए कहा, जया जी, आप चेयर को संबोधित कीजिए। आप जो कुछ कहेंगी, वह रिकॉर्ड में जाएगा।’

यह भी पढ़ें- ‘क्या अमित शाह को इस्तीफा नहीं देना चाहिए?’ जब सदन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा ये सवाल

इस बीच, बगल में बैठीं प्रियंका चतुर्वेदी ने जया बच्चन को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जया ने तुरंत पलटकर कहा, ‘प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत करो।’ यह सुनते ही प्रियंका मुस्कुरा पड़ीं, और खुद जया बच्चन भी कुछ सेकंड बाद मुस्कुरा दीं, लेकिन फिर तुरंत अपने तेवर में लौट आईं और सरकार पर हमला तेज़ कर दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जया बच्चन का सवाल

राज्यसभा में जया बच्चन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं का ‘सिंदूर मिट गया।’

उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिनके परिजन इस हमले में मारे गए। यह सब किसी फिक्शन जैसा लगता है… जैसे कोई किताब या फिल्म हो, जिसमें आतंकी आए, इतने लोगों को मार दिया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये अवास्तविक है।’

फिर उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैं आपको बधाई देती हूं कि आपके पास इतने महान लेखक हैं जो इतने भव्य नाम सोचते हैं। लेकिन आपने इसका नाम ‘सिंदूर’ क्यों रखा? जिन महिलाओं ने अपने पति खो दिए, उनके माथे से सिंदूर तो मिट गया।’

उन्होंने खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाया और कहा, ‘आपने उन लोगों के विश्वास और भरोसे को तोड़ दिया, जिनसे आपने वादे किए थे। आपने उन्हें सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी निभाने में असफलता दिखाई है।’

जया बच्चन के इस भावनात्मक और आक्रोश से भरे भाषण ने संसद के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस को और तेज़ कर दिया है।

Tags: jaya bacchan vs priyanka chaturvedijaya bachchan and priyanka chaturvedijaya bachchan fires on priyanka chaturvedi in rajya sabhaJaya Bachchan In Rajya Sabhajaya bachchan on priyankajaya bachchan on priyanka chaturvedijaya bachchan priyanka chaturvedi videojaya bachchan rajya sabha priyanka chaturvedijaya bachchan scolded priyanka chaturvedijaya bachchan vs priyankajaya bachchan vs priyanka chaturvedijaya bachchan vs priyanka chaturvedi in parliamentjaya bachchan vs priyanka chaturvedi in rajya sabhaऑपरेशन सिंदूरऑपरेशन सिंदूर पर बहसजया बच्चनबीजेपी सांसद सुरेंद्र सिंह नागरशिवसेनासदन में जया बच्चनसमाजवादी पार्टीसमाजवादी पार्टी की सांसदसांसद प्रियंका चतुर्वेदी
Previous Post

‘क्या अमित शाह को इस्तीफा नहीं देना चाहिए?’ जब सदन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा ये सवाल

Next Post

मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Next Post
साध्वी प्रज्ञा ने मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर क्या कहा? - Panchayati Times

मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (326)
  • बिज़नेस (299)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,153)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ - Panchayati Times

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ

14 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved