• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IPL 2026 से पहले राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ

IPL 2026 के आगाज़ से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि राहुल द्रविड़ अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 August 2025
in खेल
0
IPL 2026 से पहले राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ - Panchayati Times

राहुल द्रविड़

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट के ‘द वॉल’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपना सफर समाप्त कर लिया है। IPL 2026 के आगाज़ से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि राहुल द्रविड़ अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

द्रविड़ ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से अलग हो चुके थे। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका कोचिंग कार्यकाल ज्यादा सफल नहीं रहा।

कमजोर प्रदर्शन बना कारण?

द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में महज 4 मुकाबले जीते, और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। माना जा रहा है कि कमजोर प्रदर्शन के चलते उन्होंने टीम के साथ आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें एक वरिष्ठ भूमिका (बड़ा प्रशासनिक पद) की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने जताया आभार

राजस्थान रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा: “हम यह पुष्टि करते हैं कि राहुल द्रविड़ IPL 2026 से पहले टीम से अलग हो रहे हैं। उनके नेतृत्व ने टीम के माहौल और खिलाड़ियों के रवैये में सकारात्मक परिवर्तन लाया। उन्होंने हमारे साथ जो समय बिताया, उसके लिए हम उनका दिल से आभार प्रकट करते हैं।”

बतौर खिलाड़ी भी जुड़े रहे हैं द्रविड़

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता रहा है। वे 2011 में टीम के खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे और 2012 व 2013 सीज़न में कप्तानी भी संभाली थी। इसके बाद वे टीम इंडिया के कोच बने और U-19 व सीनियर टीम दोनों के साथ कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं।

संजू सैमसन भी छोड़ सकते हैं RR?

राहुल द्रविड़ के जाने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सैमसन को IPL 2026 की नीलामी में रिलीज़ किया जा सकता है या वे किसी दूसरी टीम में ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि इस पर फ्रेंचाइज़ी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: क्या एमएस धोनी दोबारा बनेंगे टीम इंडिया के मेंटॉर?  

राजस्थान रॉयल्स को अब नए कोच की तलाश करनी होगी, जो IPL 2026 में टीम को फिर से मज़बूती के साथ मैदान में उतार सके। द्रविड़ की विदाई एक युग के अंत जैसा है, और अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइज़ी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Tags: कोचराजस्थान रॉयल्सराहुल द्रविड़
Previous Post

जल्द लॉन्च होने वाला है EPFO 3.0, ATM और UPI से निकासी के अलावा होंगे ये बदलाव

Next Post

SCO Summit: भारत की बड़ी जीत, SCO के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
SCO Summit: भारत की बड़ी जीत, SCO के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा - Panchayati Times

SCO Summit: भारत की बड़ी जीत, SCO के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved