Raja Raghuvanshi Murder Weapon Found: इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार मामले पर जांच कर रही है और हर पहलू पर नजर बनाए है। मामले पर अब एक नया खुलासा हुआ है।
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से विशाल चौहान ने कथित तौर पर सबसे पहले राजा पर माछे (एक धारदार हथियार) से हमला किया था।
यह भी पढ़ें- एक नहीं..चौथे प्रयास में की गई राजा की हत्या, पुलिस ने बताया 3 बार कैसे फेल हुई सोनम की प्लानिंग?
सूत्रों ने बताया कि राजा पर बार-बार उसी हथियार से हमला किया गया, इस बीच वह खुद को बचाने की कोशिश भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने यह माछे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा था।









