कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी अब नज़दीक आ चुकी है। कपिल शर्मा का मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ बहुत जल्द अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है और इसकी शुरुआत होगी बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान के साथ।
कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए खुद शो के पहले एपिसोड की रिलीज डेट और पहले मेहमान का नाम साझा किया है।
कब और कहां देख सकेंगे शो का पहला एपिसोड?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का पहला एपिसोड 21 जून 2025 को रात 8 बजे से हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान को गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा,”स्वैग से करेंगे इस सीजन की शुरुआत, सिकंदर के साथ।”
View this post on Instagram
सलमान खान होंगे पहले गेस्ट
सीजन 3 की धमाकेदार ओपनिंग सलमान खान के साथ होगी, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सिकंदर को अभी नेटफ्लिक्स पर देखें, और 21 जून से हर शनिवार को, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड्स का मजा लें।”
क्या होगा खास इस सीजन में?
हालांकि शो के बाकी कंटेंट और गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार भी शो में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अन्य कॉमेडी कलाकार मौजूद रहेंगे।
शो के स्केचेस, मजेदार एक्ट्स और फिल्मी सितारों की मस्ती से भरपूर बातचीत दर्शकों को फिर से हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार है।
फैंस की उम्मीदें और उत्साह चरम पर
कपिल शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर सलमान खान की मौजूदगी ने पहले एपिसोड को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 5G भारत में लॉन्च: जानें फीचर्स और कीमत
अगर आप भी वीकेंड पर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं, तो 21 जून को रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ देखना ना भूलें। क्योंकि इस बार शुरुआत होगी ‘स्वैग से और सलमान के साथ।’








