• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान

तीर्थनगरी ऋषिकेश के IDPL क्षेत्र निवासी राकेश कुमार ने माइंड गेम्स की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज (नॉर्थ एवं ईस्ट ज़ोन) में इंडियन रम्मी ग्रैंडमास्टर्स (IRG) का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 June 2025
in खेल
0
राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान - Panchayati Times

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान

Share on FacebookShare on Twitter

तीर्थनगरी ऋषिकेश के IDPL क्षेत्र निवासी राकेश कुमार ने माइंड गेम्स की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज (नॉर्थ एवं ईस्ट ज़ोन) में इंडियन रम्मी ग्रैंडमास्टर्स (IRG) का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। गुरुग्राम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के 15 राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें राकेश ने अपने बेमिसाल मानसिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

माइंड गेम्स में दिखाया जबरदस्त कौशल

प्रतियोगिता के दौरान राकेश ने शानदार सूझ-बूझ, स्मरण शक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों को पछाड़ा। माइंड गेम्स, विशेष रूप से रम्मी जैसे खेल, में खिलाड़ी को न केवल विरोधी की सोच को भांपना होता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए सटीक चालें भी चलनी होती हैं। इन सभी पहलुओं में राकेश ने खुद को बेजोड़ साबित किया।

राकेश का शहर में हुआ भव्य स्वागत

राकेश जब यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर अपने शहर ऋषिकेश लौटे, तो स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर के लोगों के लिए यह एक गर्व का क्षण था। नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने राकेश को सम्मानित करते हुए कहा, “राकेश कुमार की यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे ऋषिकेश की जीत है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।”

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान - Panchayati Times

परिवार ने भी जताई खुशी

राकेश की इस सफलता पर उनके परिवारजनों ने गर्व जताते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि राकेश मोबाइल पर क्या करता रहता है, लेकिन अब उनकी मेहनत का फल देखकर गर्व हो रहा है।

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान - Panchayati Times

कपिल देव के हाथों मिला सम्मान

राकेश ने इस खिताब को जीतने के बाद कहा कि यह उनके वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव और हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज के आयोजन के लिए स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) का भी आभार व्यक्त किया।

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान - Panchayati Times

SOGF के बारे में 

गौरतलब है कि SOGF एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत में स्किल-बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग और माइंड स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इस संगठन का उद्देश्य है देश के प्रतिभाशाली युवाओं को प्लेटफॉर्म देना और उन्हें वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना।

यह भी पढ़ें: IPL का फाइनल जीतने पर टीम मालिक को कितनी होती है कमाई?

राकेश कुमार की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह ऋषिकेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है। माइंड स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की दिशा में यह जीत एक अहम कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि राकेश की तरह और भी युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे।

Tags: IRGSOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़इंडियन रम्मी ग्रैंडमास्टर्सराकेश कुमार
Previous Post

भूकंप के झटकों के बीच जेल से भागे करीब 216 कैदी, फायरिंग में 1 मौत; मचा हड़कंप

Next Post

उत्तराखंड: 10,760 पंचायतें मुखिया विहीन, संवैधानिक संकट गहराया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत - Panchayati Times
खेल

KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत

1 July 2026
भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा - Panchayati Times
खेल

भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा

25 June 2026
नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

23 June 2026
IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
खेल

मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

12 June 2026
Next Post
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

उत्तराखंड: 10,760 पंचायतें मुखिया विहीन, संवैधानिक संकट गहराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved