• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज के IRG विजेता को मेयर ने किया सम्मानित

तीर्थनगरी ऋषिकेश के निवासी राकेश कुमार ने माइंड गेम्स की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज (नॉर्थ एवं ईस्ट ज़ोन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 May 2025
in खेल, पंचायत
0
SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज के IRG विजेता को मेयर ने किया सम्मानित - Panchayati Times

SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज के IRG विजेता राकेश कुमार को मेयर ने किया सम्मानित

Share on FacebookShare on Twitter

तीर्थनगरी ऋषिकेश के निवासी राकेश कुमार ने माइंड गेम्स की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज (नॉर्थ एवं ईस्ट ज़ोन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने IRG चैंपियन – नॉर्थ एंड ईस्ट ज़ोन का खिताब अपने नाम किया है।

शनिवार को नगर निगम परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने राकेश कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते गौरव ध्यानचंद, प्रख्यात हॉकी कोच ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व वायुसेना अधिकारी और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी डीपी रतूड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

IDPL क्षेत्र के निवासी हैं राकेश कुमार

राकेश कुमार मूल रूप से ऋषिकेश के IDPL क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गुरुग्राम में आयोजित माइंड गेम प्रतियोगिता में हासिल की, जिसमें देशभर के 15 राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कठिन मुकाबलों के बीच राकेश ने उत्कृष्ट मानसिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

 SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज के IRG विजेता राकेश कुमार को मेयर ने किया सम्मानित

माइंड गेम्स में खिलाड़ी को न केवल सामने वाले की सोच को पढ़ना होता है, बल्कि अपनी स्मरणशक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता का भी उपयोग करना होता है। यह खेल मानसिक संतुलन और सजगता की परीक्षा है, जिसमें राकेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

मेयर पासवान ने दी बधाई और शुभकामनाएं

सम्मान समारोह में मेयर शंभू पासवान ने कहा, “राकेश कुमार की यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, पूरे ऋषिकेश शहर की जीत है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। नगर निगम की ओर से उन्हें शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

इस उपलब्धि से न केवल राकेश कुमार को व्यक्तिगत गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि ऋषिकेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। शहरवासियों को उम्मीद है कि राकेश भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश और देश के लिए गौरव बढ़ाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर ने विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर किया बड़ा खुलासा

SOGF के बारे में

स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) के द्वारा SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़ का आयोजन किया जाता है जोकि एक गैर-लाभकारी संगठन है। SOGF भारत में ईस्पोर्ट्स और स्किल-बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य प्रतिभा को निखारना और एक मजबूत माइंड स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करना है, ताकि भारतीय खिलाड़ी वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ सकें।

Tags: OG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज (नॉर्थ एवं ईस्ट ज़ोन)SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज़SOGFऋषिकेशमेयर शंभू पासवानराकेश कुमारस्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन
Previous Post

अजीत अगरकर ने विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर किया बड़ा खुलासा

Next Post

कोरोना वायरस की देश में वापसी: सक्रिय मामलों में इज़ाफा 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान - Panchayati Times
खेल

WTC Final 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान 

23 July 2026
ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच - Panchayati Times
खेल

ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स): देशभर के गेमर्स के लिए बड़ा मंच

22 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम - Panchayati Times
खेल

FIDE ने बदले Candidates Tournament 2028 के नियम

14 July 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच - Panchayati Times
खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता पहला टेस्ट मैच

13 July 2026
Next Post
कोरोना वायरस की देश में वापसी: सक्रिय मामलों में इज़ाफा - Panchayati Times

कोरोना वायरस की देश में वापसी: सक्रिय मामलों में इज़ाफा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved