• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

तापसी पन्नू क्यों हुई पैपराजी पर गुस्सा, कंगना से क्या है नाता?

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' के साथ-साथ कंगना रनौत के साथ अपने पुराने और हालिया विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 August 2026
in मनोरंजन
0
तापसी पन्नू का क्यों हुई पैपराजी पर गुस्सा, कंगना से क्या है नाता? - Panchayati Times

तापसी पन्नू

Share on FacebookShare on Twitter

एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के साथ-साथ कंगना रनौत के साथ अपने पुराने और हालिया विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर प्रीव्यू के दौरान जब पैपराजी ने तापसी से कंगना के साथ उनके रिश्ते और विवाद को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस नाराज हो गईं। उन्होंने साफ कहा कि बार-बार इसी मुद्दे पर सवाल पूछे जाने की वजह से विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। 

कंगना पर सवाल सुनकर क्यों नाराज हुईं तापसी?

‘गांधारी’ के ट्रेलर प्रीव्यू में तापसी से फिल्म में महिला शक्ति के चित्रण को उनकी और कंगना रनौत के बीच चल रही कथित तनातनी से जोड़कर सवाल किया गया। इस पर तापसी ने पैपराजी से सवाल किया कि आखिर हर बार महिलाओं से ही ऐसे सवाल क्यों पूछे जाते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि अगर दोनों अभिनेत्रियों से इस विवाद को लेकर सवाल पूछना बंद कर दिया जाए तो यह मुद्दा भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शायद बार-बार सवाल पूछने वालों को इस पूरे विवाद में दिलचस्पी है, इसलिए यह विषय लगातार चर्चा में रहता है।

सालों पुराना है तापसी-कंगना विवाद

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच मतभेद कोई नया मामला नहीं है। दोनों अभिनेत्रियों को लेकर कई वर्षों से सोशल मीडिया और इंटरव्यू में बयानबाजी होती रही है।

यह विवाद उस समय भी काफी चर्चा में आया था, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को कथित तौर पर ‘सस्ती कॉपी’ कहकर निशाना बनाया था। इसके जवाब में तापसी ने कहा था कि घुंघराले बाल रखने या अपनी राय व्यक्त करने जैसी चीजों पर किसी का अधिकार नहीं हो सकता।

नेपोटिज्म विवाद के दौरान भी आमने-सामने आई थीं दोनों

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हुई थी। इसी दौरान कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर टिप्पणी की थी।

तापसी ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले कलाकारों के बीच ही अंतर किए जाने पर सवाल उठाया था। हालांकि, उन्होंने कई मौकों पर यह भी स्पष्ट किया कि वह कंगना को अपनी व्यक्तिगत दुश्मन नहीं मानतीं और आमने-सामने मिलने पर उनसे अभिवादन करेंगी।

हालिया बयान के बाद फिर बढ़ी चर्चा

हाल में तापसी ने दोनों के मतभेदों पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने और कंगना ने व्यक्तिगत रूप से ज्यादा बातचीत नहीं की है। उन्होंने संकेत दिया था कि दोनों की एक-दूसरे के बारे में राय उनके अलग-अलग पारिवारिक माहौल और दुनिया को देखने के नजरिए से प्रभावित हो सकती है।

इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए तापसी पर प्रतिक्रिया दी और पुराने ‘सस्ती कॉपी’ वाले विवाद का जिक्र किया। कंगना ने तापसी की फिल्म को लेकर भी टिप्पणी की। तापसी ने सीधे कंगना का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त प्रतिक्रिया देकर इस बयानबाजी का जवाब दिया।

‘गांधारी’ को लेकर भी सुर्खियों में तापसी

कंगना विवाद के अलावा तापसी पन्नू की अगली फिल्म ‘गांधारी’ भी चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में ट्रेलर प्रीव्यू के दौरान हुआ यह सवाल-जवाब फिल्म से ज्यादा तापसी और कंगना के पुराने विवाद को सुर्खियों में ले आया।

यह भी पढ़ें: MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

तापसी की प्रतिक्रिया से इतना जरूर स्पष्ट है कि वह इस पुराने विवाद को बार-बार चर्चा में लाने के पक्ष में नहीं हैं और चाहती हैं कि मीडिया तथा पैपराजी उनसे उनकी फिल्मों और काम से जुड़े सवाल करें।

Tags: कंगना रनौतगांधारीतापसी पन्नूफिल्म गांधारी
Previous Post

MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

Next Post

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
मनोरंजन

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल - Panchayati Times
मनोरंजन

बॉम्बे हाईकोर्ट की इमरान खान को फटकार, SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल

2 November 2026
रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - Panchayati Times
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

26 October 2026
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी - Panchayati Times
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव शो; मुंबई कॉन्सर्ट को मिली थी हमले की धमकी

23 October 2026
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा

21 October 2026
Next Post
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved