• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं टीएमसी सांसद मिताली बाग 

शनिवार को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब टीएमसी सांसद मिताली बाग अचानक बेहोश हो गईं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 August 2025
in भारत
0
टीएमसी सांसद मिताली बाग विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं बेहोश - Panchayati Times

टीएमसी सांसद मिताली बाग

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में शनिवार को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विपक्षी दलों द्वारा किए गए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब टीएमसी सांसद मिताली बाग अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान मिताली की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें संभाला और तुरंत प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई।

राहुल गांधी बोले – यह राजनीतिक लड़ाई नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई

प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, “वो बात नहीं कर पा रही थीं, लेकिन सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। हमें पारदर्शी और निष्पक्ष मतदाता सूची चाहिए।”

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग से मिलने से रोका जा रहा है, तो इसका मतलब साफ है कि कुछ छिपाया जा रहा है।

खरगे का सवाल – सरकार को किस बात का डर?

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कोई सरकार जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग तक नहीं पहुंचने देती, तो सवाल उठता है कि डर किस बात का है? हमारा प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। लेकिन हमें न रोका गया, न सुना गया।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जिस तरह से चुनाव आयोग घबराया हुआ दिख रहा है, उससे साफ है कि उनके पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है। हमने तथ्यों के आधार पर मुद्दे उठाए हैं। देशहित में हमने अपनी बात रखी है, लेकिन आयोग जवाबदेही से बच रहा है।”

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

विपक्षी दलों का यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूची में गड़बड़ियों और कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ था। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में असफल रहा है और मतदाता सूची में जानबूझकर नाम हटाए या जोड़े जा रहे हैं जिससे निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

टीएमसी सांसद मिताली बाग विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं बेहोश - Panchayati Times
टीएमसी सांसद मिताली बाग

मिताली बाग की स्थिति अब स्थिर

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक मिताली बाग की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पार्टी नेताओं ने इस घटना को “लोकतंत्र पर हमला” करार देते हुए कहा है कि वे संसद और सड़क दोनों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: एशिया कप में इन खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

चुनाव से पहले देश की राजधानी में राजनीतिक गर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्ष एकजुट होकर चुनाव आयोग की भूमिका और सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहा है। मिताली बाग की तबीयत बिगड़ने की घटना ने इस विरोध को और भी संवेदनशील बना दिया है, जो आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकता है।

Tags: टीएमसी सांसद मिताली बागमिताली बागसांसद मिताली बाग
Previous Post

एशिया कप में इन खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

Next Post

SIR-वोट चोरी मुद्दे पर विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में लिए गए

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi among INDIA bloc MPs detained by Delhi Police during protest march

SIR-वोट चोरी मुद्दे पर विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में लिए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved