उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

सबसे आश्चर्य करने वाली बात यह रही कि इस लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का नाम शामिल नहीं हैं। सभी के सभी आठों उम्मीदवार बीजेपी ने इसबार नए उतारे हैं।
यह भी पढ़ें: हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान
बीजेपी ने इस लिस्ट में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। इस लिस्ट में तीन OBC, दो SC, दो ब्राह्मण और एक ठाकुर उम्मीदवार का नाम शामिल है। इसी के साथ दो महिला उम्मीदवारों को भी जगह मिली है।
OBC में बीजेपी ने लोध, पाल और कुर्मी जाती से उम्मीदवार बनाया है। अखिलेश यादव के PDA का जवाब भी बीजेपी इन उम्मीदवारों की लिस्ट में देती हुई दिख रही है।
सीएम योगी ने दिया बधाई
आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई।
आप सभी की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 5, 2026
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई। सभी उम्मीदवारों की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।








