• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में गंभीर परिस्थितियों के बावजूद विमान को सुरक्षित संभालकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में चर्चा हो रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 October 2026
in बिज़नेस, भारत
0
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times

पायलट स्मित मच्छार

Share on FacebookShare on Twitter

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में गंभीर परिस्थितियों के बावजूद विमान को सुरक्षित संभालकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में चर्चा हो रही है। घटना के बाद उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए कई संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए अब तक मैनकाइंड फार्मा ने 1 करोड़ रुपये, गुजरात सरकार ने 25 लाख रुपये और राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने 25 लाख रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर वीरता सम्मान देने की मांग भी उठ रही है।

मैनकाइंड फार्मा ने किया 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार का ऐलान

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए सबसे बड़ी घोषित नकद राशि मैनकाइंड फार्मा की ओर से सामने आई है। कंपनी ने पायलट और उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

कंपनी की ओर से कहा गया कि गंभीर परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनके कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

गुजरात सरकार देगी 25 लाख रुपये

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी सम्मान और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का ऐलान किया।

इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से कैप्टन स्मित को 25 लाख रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की गई है।

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी घोषित किया 25 लाख का पुरस्कार

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और सन फाउंडेशन की ओर से भी कैप्टन स्मित मच्छार के लिए 25 लाख रुपये के ‘स्मित मच्छार शौर्य पुरस्कार’ की घोषणा की गई है।

साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय स्तर पर वीरता सम्मान दिए जाने का अनुरोध भी किया है।

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार और अशोक चक्र देने की मांग

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की मांग भी तेज हुई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) समेत कई जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से उन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार या अशोक चक्र जैसे सर्वोच्च सम्मान के लिए विचार करने का अनुरोध किया है।

हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय सरकार की ओर से लिया जाना है।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 174 लोग सवार थे।

उड़ान के दौरान कॉकपिट में सह-पायलट द्वारा कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। इस दौरान स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने विमान का नियंत्रण बनाए रखा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

स्थिति को देखते हुए विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर किया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना में विमान में सवार सभी 174 लोगों की जान बच गई। मामले की जांच अभी जारी है।

चोटों से उबर रहे हैं कैप्टन स्मित

घटना के दौरान लगी चोटों के बाद कैप्टन स्मित मच्छार फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनकी बहादुरी और संकट की स्थिति में लिए गए फैसले की व्यापक सराहना हो रही है।

उनके साहस को देखते हुए भारतीय पायलट समुदाय और अन्य संगठनों की ओर से भी सरकार से उन्हें राष्ट्रीय स्तर का वीरता सम्मान देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

कैप्टन स्मित मच्छार की घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि विमानन क्षेत्र में संकट की स्थिति में पायलट की सूझबूझ और निर्णय लेने की क्षमता कितनी महत्वपूर्ण होती है। अब सभी की नजरें जांच के नतीजों और उन्हें दिए जाने वाले संभावित राष्ट्रीय सम्मान पर हैं।

Tags: कैप्टन स्मित मच्छारपायलट स्मित मच्छारस्मित मच्छारस्मित मच्छार को इनाम
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

Next Post

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण - Panchayati Times
भारत

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण 

27 November 2026
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

27 November 2026
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
Next Post
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (612)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (314)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,870)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved