• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, March 15, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

एडीबी और भारत ने हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने गुरुवार (8 जून 2023) को हिमाचल प्रदेश राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में सुधार करने और बागवानी कृषि व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 June 2023
in कृषि समाचार
0
एडीबी और भारत ने हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने गुरुवार (8 जून 2023) को हिमाचल प्रदेश राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में सुधार करने और बागवानी कृषि व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के अपर सचिव रजत कुमार मिश्रा और एडीबी की ओर से एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के निदेशक ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किये।

ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रजत मिश्रा ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय बागवानी में सुधार, जो अब तक उत्तरी क्षेत्रों में समशीतोष्ण बागवानी पर निर्भर है, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल विविधीकरण, जलवायु अनुकूलन और अधिक समान आर्थिक तथा सामाजिक विकास के अवसर प्रदान करता है। बागवानी मूल्य श्रृंखलाओं का समर्थन करने से देश के विकास और खाद्य सुरक्षा में इस उप-क्षेत्र के योगदान को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ताकेओ कोनिशी ने कहा, “यह परियोजना एडीबी की तत्परता सुविधा परियोजना द्वारा वित्तपोषित एक पायलट परियोजना पर आधारित है, जिसने 200 हेक्टेयर से अधिक उपोष्णकटिबंधीय बागवानी उत्पादन को दिखाया है और जल उपयोगकर्ता संघ (डब्ल्यूयूए) अधिनियम का मसौदा तथा राज्य बागवानी विकास रणनीति का मसौदा तैयार किया है।”

परियोजना के कार्यान्वयन से राज्य के 7 जिलों – बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना – में कम से कम 15,000 कृषि परिवारों की आय बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने में मदद मिलेगी। इन परिवारों ने सिंचाई सुविधाओं की कमी और जंगली व आवारा पशुओं द्वारा फसल की क्षति के कारण खेती करना बंद कर दिया है या अपने खेती के रकबे को कम कर दिया है।

यह परियोजना राज्य के जल शक्ति विभाग (जल संसाधन विभाग) और बागवानी विभाग (डीओएच) के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से नई सिंचाई योजनाओं के पुनरुद्धार या निर्माण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रबंधन के लिए डब्ल्यूयूए की क्षमता को मजबूत करके लगभग 6,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में कृषि सिंचाई और जल प्रबंधन में सुधार करेगी।

यह परियोजना, उपोष्णकटिबंधीय बागवानी के बाजारों तक किसानों की पहुंच में सुधार के लिए एक इकोसिस्टम तैयार करने में भी मदद करेगी। किसानों को क्लस्टर आधारित सामुदायिक बागवानी उत्पादन और विपणन संघों (सीएचपीएमए) तथा जिला आधारित सीएचपीएमए सहकारी समितियों में संगठित किया जाएगा। सीएचपीएमए की शीर्ष संस्था, किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी), लाभ सुनिश्चित करने और उपोष्णकटिबंधीय बागवानी के 1/5/2018-एडीबी.II I/67997/2023 बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी कृषि व्यवसाय विकास का नेतृत्व करेगी। एफपीसी, व्यवसाय योजना विकास; कृषि व्यवसाय को बढ़ावा और छँटाई व पैकेजिंग सुविधाओं एवं भंडारण और संग्रह केंद्रों जैसी मूल्य-संवर्द्धन सुविधाओं के डिज़ाइन तैयार करने से जुड़े कार्य संभालेगी। यह इन सुविधाओं के प्रबंधन में सीएचपीएमए की सहायता भी करेगी।

यह परियोजना पौधों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सार्वजनिक और निजी उपोष्णकटिबंधीय बागवानी नर्सरी सुविधाओं का आधुनिकीकरण करेगी एवं सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों तक लाभार्थी किसानों की पहुंच तथा वास्तविक-समय पर कृषि सलाह और बेहतर सीएचपीएमए प्रबंधन के लिए अन्य डिजिटल कृषि-प्रौद्योगिकी प्रणालियों को बढ़ावा देगी।

 

Tags: HimachalPradesh
Previous Post

दुनिया की तुलना में हर हफ्ते 5 घंटे ज्यादा संगीत सुन रहे हैं भारतीय

Next Post

प्रियंका गांधी ने जबलपुर से किया मध्यप्रदेश का चुनावी शंखनाद, किए पांच वादे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस और दर्ज करें शिकायत - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस और दर्ज करें शिकायत

14 March 2026
PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस और दर्ज करें शिकायत - Panchayati Times
कृषि समाचार

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि

13 March 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी - Panchayati Times
कृषि समाचार

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी 

11 March 2026
टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान - Panchayati Times
कृषि समाचार

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान

10 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट का MSP किया तय, किसानों को 61.8% लाभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट का MSP किया तय, किसानों को 61.8% लाभ

24 February 2026
Next Post
प्रियंका गांधी ने जबलपुर से किया मध्यप्रदेश का चुनावी शंखनाद, किए पांच वादे

प्रियंका गांधी ने जबलपुर से किया मध्यप्रदेश का चुनावी शंखनाद, किए पांच वादे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (204)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (316)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (225)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,064)
  • भारत (2,566)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (987)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (149)
  • स्वास्थ्य (96)

Recent News

Bihar Board Inter Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे - Panchayati Times

Bihar Board Inter Result 2026: जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक कर सकेंगे छात्र अपना रिजल्ट

14 March 2026
पेट्रोल पंप पर ऐसे हो रहा फ्रॉड, रखें ध्यान - Panchayati Times

पेट्रोल पंप पर ऐसे हो रहा फ्रॉड, रखें ध्यान

14 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved